शादी से पहले पतले दिखने के लिए आप भी ले रहे हैं Weight Loss Injection? सिर्फ फायदा नहीं आपको हो सकता है नुकसान

क्या आप भी वजन घटाने के लिए इंजेक्शन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो रूक जाइए, क्योंकि वेट लॉस इंजेक्शन सिर्फ फायदा नहीं बल्कि आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 20, 2026 6:57 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dt. Pranjal kumat

डाइट, एक्सरसाइज यहां तक कि इंटमेटिंग फास्टिंग करके भी देख ली, लेकिन इसके बावजूद मेरा वजन है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है... क्या करूं? वेट लॉस इंजेक्शन Munjaro ट्राई करूं? जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उनके बीच वजन घटाने वाला इंजेक्शन मौनजारो काफी पॉपुलर हो रहे हैं। खासकर जो लड़कियां शादी के लहंगे में पतली दिखना चाहती हैं, वो खासकर वेट लॉस इंजेक्शन मौनजारो लेना पसंद कर रही हैं। मौनजारो इंजेक्शन लेने से खाने की क्रेविंग कम होती है। साथ ही, आपका पेट लंबे समय तक भरे हुए रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि मौनजारो इंजेक्शन लेने से खाने की कैलोरी कम होती है, जिससे शरीर का अतिरिक्त फैट और वजन कम करने में मदद मिलती है। वेट लॉस इंजेक्शन बेशक से वजन कम करने में मदद करते हैं, लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं।

वेट लॉस इंजेक्शन क्या होते हैं?

जयपुर की महात्मा गांधी अस्पताल की डाइटिशियन प्रांजल कुमत का कहना है कि वेट लॉस वाले इंजेक्शन का इस्तेमाल इन दिनों काफी कॉमन हो गया है। इस प्रकार के इंजेक्शन आमतौर पर भूख को नियंत्रित करते हैं, पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं। इससे खाने के जरिए आपकी कैलोरी इनटेक कम हो जाती है। मुख्य रूप से वेट लॉस इंजेक्शन को टाइप 2 डायबिटीज के इलाज के लिए तैयार किया गया था। लेकिन बाद में इसका इस्तेमाल वजन घटाने के लिए भी किया जाने लगा।

weight loss injection 1 वेट लॉस इंजेक्शन लेने से पेट की बीमारी हो सकती है।

वेट लॉस इंजेक्शन कैसे काम करते हैं?

वेट लॉस इंजेक्शन मुख्य रूप से शरीर में GLP-1 नामक हार्मोन की तरह काम करते हैं। यह इंजेक्शन पेट के खाली होने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। इसके साथ ही, दिमाग को इस बात का संकेत देते हैं कि आपको पेट भरा हुआ है और आपको कुछ खाने की जरूरत नहीं है। दिमाग पर इस तरह का संकेत जाने के बाद आप किसी भी प्रकार का खाना कम खाने लगते हैं। इससे आपका वजन धीरे- धीरे कम होने लगता है।

वेट लॉस इंजेक्शन के नुकसान

यह बात बिल्कुल सच है कि वेट लॉस इंजेक्शन का इस्तेमाल करने से वजन को तेजी से घटाने में मदद मिलती है। लेकिन लंबे समय तक इसे लिया जाए, तो यह स्वास्थ्य को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचा सकता है। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में-

1. पेट से जुड़ी बीमारी

प्रांजल कुमत बताती हैं कि वेट लॉस इंजेक्शन मुख्य रूप से हार्मोन को ट्रिगर करती है। यही कारण है कि इस इंजेक्शन का इस्तेमाल करने के बाद कुछ लोगों को मतली (nausea), उल्टी, दस्त, कब्ज और पेट में दर्द की समस्या हो सकती है।

2. बीमारियों का खतरा

कुछ मामलों में वेट लॉस इंजेक्शन लेने के बाद पैंक्रियाटाइटिस (अग्न्याशय की सूजन), थायराइड से जुड़ी समस्या और

गाल ब्लैडर स्टोन की समस्या हो सकती है।

3. दोबारा वजन बढ़ना

वेट लॉस इंजेक्शन का असर शरीर पर तभी तक रहता है, जब तक कि आप इसका इस्तेमाल करते हैं। अगर आप वेट लॉस इंजेक्शन को एक बार लेना छोड़ देते हैं, तो दोबारा से आपका वजन बढ़ सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि वेट लॉस इंजेक्शन को छोड़ने के बाद कुछ लोगों का वजन जितना उन्होंने कम किया था, उससे कहीं ज्यादा बढ़ने लगता है।

इसलिए वजन घटाने के लिए आपके दिमाग में भी वेट लॉस इंजेक्शन को लेने का ख्याल आ रहा है, तो एक बार फिर सोच लीजिए। वेट लॉस इंजेक्शन का इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं, छोटे बच्चे को स्तनपान करवा रही हैं या फिर किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन कर रही हैं, उन्हें वेट लॉस इंजेक्शन का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से बात जरूर करनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source