गर्भनिरोधक गोलियां लेने के दौरान जरूर करें ये 3 काम, बॉडी पर नहीं होगा दवा का कोई साइड इफेक्ट

बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने के भी साइड इफेक्ट होते हैं। कभी कभी दवाओं के साइड इफेक्ट्स इतने प्रभावशाली हो जाते हैं कि शरीर को भारी नुकसान पहुंचा देते हैं। इसलिए इस तरह की गोलियों को लेने से पहले आपको इनके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। अगर आप इस तरह की दवा ले चुकी हैं या लेने वाली हैं तो आपको आज हम इससे संबंधित कुछ जरूरी जानकारी दे रहे हैं। ताकि आप इसके साइड इफेक्ट से बच पाएं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : October 22, 2020 12:01 PM IST

कई ऐसे कारण होते हैं जब महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं। कुछ म​हिलाएं अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए इन दवाओं को लेती हैं तो कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो अनियमित मासिक धर्म के इलाज से लेकर हैवी ब्लीडिंग को कम करने, संतुलन बनाने और हार्मोन को नियंत्रित करने से लेकर कुछ स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर इन्हें लेती हैं। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि अन्य दवाओं की तरह ही बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने के भी साइड इफेक्ट होते हैं।

कभी कभी दवाओं के साइड इफेक्ट्स इतने प्रभावशाली हो जाते हैं कि शरीर को भारी नुकसान पहुंचा देते हैं। इसलिए इस तरह की गोलियों को लेने से पहले आपको इनके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। अगर आप इस तरह की दवा ले चुकी हैं या लेने वाली हैं तो आपको आज हम इससे संबंधित कुछ जरूरी जानकारी दे रहे हैं। ताकि आप इसके साइड इफेक्ट से बच पाएं।

रेनबो डाइट का करें सेवन

गर्भनिरोधक गोलियां लेने से शरीर में विटामिन बी, सी, ई, जिंक, सेलेनियम और मैग्नीशियम सहित पोषक तत्वों की भारी कमी आ सकती है। इसलिए जरूरी है कि इस तरह की गोली लेने के बाद आप ऐसी चीजों का सेवन करें जिनमें ये सभी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में हो। यदि आप मांसाहारी हैं, तो आपको अपनी डाइट में अंडे, मांस, सी फूड और मछली को शामिल करना चाहिए। पर्याप्त जिंक और सेलेनियम प्राप्त करने के लिए अपने आहार में अधिक नट्स, फल, सीड्स और जामुन शामिल करें। यदि आपको लगता है कि आप अपने दैनिक आहार से उचित पोषक तत्व प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं तो अपने डॉक्टर से आपको मल्टीविटामिन लेने के लिए कहें।

गट हेल्थ

हमारे आंत में 70-80 प्रतिशत हार्मोन स्रावित होते हैं, जो गट हेल्थ को बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अपने आहार में अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोबायोटिक्स को शामिल करें। आसानी से उपलब्ध होने वाले प्रोबायोटिक्स जो आपको दही, छाछ और चावल कालोंजी से मिल सकते हैं उनका सेवन करें। रिफाइंड शुगर, रिफाइंड तेल और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट जैसे खाद्य पदार्थ पेट की सेहत को खराब करते हैं। इसलिए इनकी जगह नारियल तेल, जैतून का तेल, तिल का तेल और घी का सेवन करें। ज्वार और बाजरा भी एक अच्छा विकल्प है जो सरल कार्बोहाइड्रेट का बेस्ट विकल्प है।

लिवर की करें केयर

गर्भनिरोधक गोलियां आपके लिवर को भी प्रभावित कर सकती हैं इसलिए आपको अपनी लिवर हेल्थ पर भी ध्यान देने की जरूरत है। हमारा लिवर मेटाबॉलिजिंग हार्मोन और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए जिम्मेदार होता है, जो कुछ पोषक तत्वों और खनिजों पर निर्भर करता है। इसके लिए आप तुलसी जैसी हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं। ये कैफीन मुक्त होती है और आपके लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद करती है।

स्ट्रेस से दूर रहें

गर्भनिरोधक गोलियां लेने के दौरान आपको स्ट्रेस फ्री रहने की जरूरत है। इसके लिए आप नियमित व्यायाम, मेडिटेशन, योग करना और अपने पसंद की चीजें कर सकते हैं। इससे आप स्ट्रेस फ्री भी रहते हैं और आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। साथ ही दैनिक रूप से 7 से 8 घंटे की क्वॉलिटी नींद लें।