क्या स्वीट ड्रिंक्स पुरुषों में बाल झड़ने की वजह बनते हैं? जानें क्या है असली सच्चाई

क्या आप जानते हैं कि केमिकल वाले प्रोडक्टस के अलावा आपके द्वारा पी जा रही स्वीट और सॉफ्ट ड्रिंक्स भी बालों के झड़ने और गंजेपन का शिकार बम रही हैं! आइए आपको बताते हैं ऐसा क्यों?

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : February 4, 2026 4:22 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Vineet Malhotra

Balo Ke Jhadne Ka Karan: आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज देखे होंगे जिनमें बताया जाता है कि जो पुरुष या महिलाएं भी अगर स्वीट या शुगरी ड्रिंक पीते हैं तो हेयर फॉल और गंजेपन का शिकार हो सकते हैं। लेकिन यह सच है या नहीं, यह जानने के लिए हमने एससीएम हेल्थ केयर के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉक्टर विनीत मल्होत्रा से बात की। उन्होंने इस विषय पर विस्तार से बताते हुए कहा कि

‘आजकल पुरुषों में कम उम्र में ही बाल झड़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे तनाव, नींद की कमी, हार्मोनल बदलाव, जेनेटिक्स और खराब लाइफस्टाइल जैसे कई कारण माने जाते हैं।’

लेकिन हाल के वर्षों में एक नया सवाल सामने आया है कि क्या स्वीट ड्रिंक्स, स्वीट बेवरेज और सॉफ्ट ड्रिंक्स भी पुरुषों में हेयर फॉल की वजह बन सकते हैं? एक्सपर्ट मानते हैं कि लगातार हाई शुगर लेने से शरीर में इंसुलिन स्पाइक, हार्मोनल असंतुलन और सूजन (Inflammation) बढ़ सकती है, जो बालों की जड़ों को कमजोर कर सकती है। आइए हम थोड़ा अधिक विस्तार से जानते हैं कि डॉक्टर ने स्वीट ड्रिंक से बालों के झड़ने का क्या संबंध बताया है।

स्वीट और सॉफ्ट ड्रिंक्स बालों को कैसे प्रभावित करती हैं?

डॉक्टर ने बताया कि स्वीट ड्रिंक्स में आमतौर पर रिफाइंड शुगर, हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप, आर्टिफिशियल फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव होते हैं। ये शरीर में कैलोरी तो बढ़ाते हैं, लेकिन पोषण नहीं देते। लगातार सेवन से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित, पोषक तत्वों की कमी और बालों की ग्रोथ साइकिल डिस्टर्ब हो सकती है।’ इसलिए हम सभी के लिए यह बहुत जरूरी है कि हम हर तरह की स्वीट और सॉफ्ट ड्रिंक्स से दूरी बनाकर रखें।

शुगर और हार्मोनल इम्बैलेंस का कनेक्शन

अधिक शुगर लेने से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है। यह स्थिति धीरे-धीरे हार्मोनल बैलेंस बिगाड़ती है और कई पुरुषों में एंड्रोजन हार्मोन (जैसे DHT) का असर बढ़ सकता है। DHT को पुरुषों में मेल पैटर्न बाल्डनेस का बड़ा कारण माना जाता है।

डॉ. का कहना है, ‘बार-बार स्वीट ड्रिंक्स लेने से शरीर में इंसुलिन का उतार-चढ़ाव बढ़ता है। इससे हार्मोनल इम्बैलेंस, स्कैल्प इंफ्लेमेशन और पोषण की कमी जैसी स्थितियां बन सकती हैं, जो लंबे समय में बाल झड़ने की समस्या को बढ़ा सकती हैं।’

इंसुलिन स्पाइक और हेयर फॉल

जब आप मीठा ड्रिंक पीते हैं, तो ब्लड शुगर अचानक बढ़ती है और शरीर तेजी से इंसुलिन रिलीज करता है। यह बार-बार होने लगे तो शरीर में क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन बढ़ सकता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इंफ्लेमेशन बालों की जड़ों को कमजोर कर सकता है और बालों को समय से पहले टेलोजेन फेज (बाल झड़ने का चरण) में भेज सकता है।

स्टडी क्या कहती हैं?

कुछ रिसर्च में यह संकेत मिला है कि शुगर-स्वीटेंड बेवरेज का अधिक सेवन पुरुषों में बाल झड़ने की शिकायत से जुड़ा हो सकता है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि यह “सीधा कारण” साबित नहीं है, लेकिन लाइफस्टाइल रिस्क फैक्टर के रूप में इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक

डॉक्टर ने बताया कि बाल झड़ने का कारणअक्सर मल्टी फैक्टोरियल होता है। अगर कोई व्यक्ति ज्यादा स्वीट ड्रिंक्स लेता है और साथ में नींद कम, स्ट्रेस ज्यादा और डाइट खराब है, तो हेयर फॉल की संभावना बढ़ जाती है।’

हेल्दी विकल्प क्या अपनाएं?

अगर आप बालों की सेहत बचाना चाहते हैं, तो स्वीट ड्रिंक्स की जगह ये विकल्प चुनें—

  • नारियल पानी (बिना शक्कर)
  • नींबू पानी (कम नमक/बिना शक्कर)
  • छाछ
  • ग्रीन टी
  • सादा पानी + फल (इन्फ्यूस्ड वॉटर)

साथ ही, बालों के लिए जरूरी पोषण जैसे प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन D और बायोटिन पर ध्यान दें। स्वीट ड्रिंक्स अकेले बाल झड़ने का “एकमात्र कारण” नहीं हैं, लेकिन इनका ज्यादा सेवन हार्मोनल इम्बैलेंस, इंसुलिन स्पाइक और इंफ्लेमेशन के जरिए बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर हेयर फॉल लगातार बढ़ रहा है, तो केवल शैंपू बदलने के बजाय डाइट, स्ट्रेस और ब्लड टेस्ट पर ध्यान देना जरूरी है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source