
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : January 14, 2026 5:42 PM IST
Medically Verified By: Dr. Monika Sharma
Obesity and Diabetes: मोटापा आजकल की एक बेहद आम बीमारी बन गई है। देश में डायबिटीज के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। पहले यह बीमारी बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी के लोगों में ही देखने को मिलती है। लेकिन, अब यह बीमारी युवाओं और बच्चों में भी देखने को मिल रही है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव और अनहेल्दी डाइट को इसका मुख्य कारण माना जाता है। लेकिन, ऐसा कहा जाता है कि मोटे लोगों को डायबिटीज रोग जल्दी पकड़ लेता है। आपके अक्सर देखा भी होगा कि जिन लोगों को डायबिटीज होता है, उनका वजन सामान्य से ज्यादा होता है। तो क्या वाकई सिर्फ मोटे लोगों को डायबिटीज होता है? आइए, इस बारे में आकाश हेल्थकेयर के वरिष्ठ सलाहकार-एंडोक्रिनोलॉजी डॉ. मोनिका शर्मा से जानते हैं-
डॉ. मोनिका बताती हैं कि सिर्फ मोटे लोगों को डायबिटीज होता है, यह बिल्कुल सच नहीं है। डायबिटीज मोटे, पतले और सामान्य वजन वाले लोगों को हो सकता है। हालांकि, मोटापे से ग्रसित लोगों में टाइप 2 डायबिटीज का खतरा ज्यादा रहता है और इन लोगों में हाई ब्लड शुगर के मामले ज्यादा सामने आते हैं। लेकिन, सभी तरह के वजन वाले लोगों को डायबिटीज हो सकता है। मोटापा डायबिटीज का एक जोखिम कारक हो सकता है, लेकिन यह इस बीमारी का अकेला कारण नहीं है।

मोटापे की वजह से पेट के आस-पास चर्बी जमा हो जाती है, जिसे विसरल फैट (Visceral Fat) कहा जाता है। यह फैट और मोटापे शरीर में इंसुलिन का असर कम (इंसुलिन रेजिस्टेंस) करते हैं और ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाते हैं। यही वजह है कि मोटापे से ग्रसित लोगों में डायबिटीज के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं।
दुबले-पतले और सामान्य वजन वाले लोगों को भी डायबिटीज हो सकता है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।