चाहते हैं न हो हार्ट डिजीज तो रोज मिलें गले, जाने गले मिलने के अन्य सेहत लाभ

किसी को गले लगाने से शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन का स्राव होता है। इसकी वजह से हम बहुत ज्यादा रिलैक्स्ड और तनाव मुक्त महसूस करते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 26, 2018 4:29 PM IST

आप अक्सर अपनी मां, दोस्तों या फिर गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड से गले मिलते होंगे। जानते हैं आपकी यह आदत आपके लिए कितनी फायदेमंद है? गले मिलने से हमें सुरक्षा और प्यार का अनुभव तो होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि गले लगाने के फायदे क्या होते हैं। गले मिलना आपके लिए एक हेल्थ बूस्टर की तरह काम करता है। जानें कैसे...

गले मिलने से होने वाले सेहत लाभ

- हमारे शरीर की त्वचा में छोटे-छोटे प्रेशर सेंटर होते हैं जिन्हें पेसिनियन कॉर्पस्कल्स (Pacinean corpuscles) कहते हैं। यह सेंटर्स शारीरिक स्पर्श सेंस करते हैं और दिमाग तक वेगस नर्व (Vegus nerve) के जरिए सिग्नल पहुचाते हैं। वेगस नर्व शरीर के कई अंगों से जुड़ी होती है जैसे कि दिल। यह ऑक्सीटोसिन रिसेप्टर्स से भी कनेक्टेड होती है और ऑक्सीटोसिन ''हैप्‍पी हार्मोन'' के स्तर को बढ़ाती है जिससे हमे खुशी मिलती है इसलिए गले मिलने के कई सारे सेहत लाभ होते हैं।

संगीत के साथ करें मेडिटेशन, सेहत को होंगे ये 4 लाभ

- किसी को गले लगाने से शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन का स्राव होता है। इसकी वजह से हम बहुत ज्यादा रिलैक्स्ड और तनाव मुक्त महसूस करते हैं क्योंकि गले लगने से हमारे शरीर में तनाव के हॉर्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम हो जाता है जिससे हमें दिल की बीमारी या दिल के दौरे पड़ने का खतरा कम होता है।

- बुरा महसूस करने के दौरान या किसी परेशानी में कोई जब हमें अच्छे से गले लगाए तो हमारे अंदर की सेल्फ वर्थ और सकारात्मक सोच बढ़ जाती है। इसी प्रकार जब हमें डर लगता है, उस वक्त हमें कोई गले लगाता है तो हमारे डर या संदेह वाले विचार चले जाते हैं। अगर हम एक सॉफ्ट टॉय या टेडी बियर को हग करें तो भी हमें अच्छा लग सकता है यह इतनी अच्छी चीज है। अगर आपको रात में डर लगता हो तो साथ में एक टेडी बियर गले से लगा के सोएं या अपने पेरेंट्स के पास जा कर सोएं। आपका डर दूर हो जाएगा।

सेहत का खजाना है अंगूर, जानें इसमें मौजूद इन 8 फायदों के बारे में

- एक अध्ययन के मुताबिक गले लगाना हमें संक्रमण के खतरे से बचाता है। जिन वयस्कों या बच्चों का ज्यादा सामाजिक मेलजोल होता है, उन्हें संक्रमण या वायरस के फैलने का खतरा कम होता है। गले लगाने से यह खतरा और भी कम हो जाता है। गले लगाने से हमारे शरीर के अंदर स्थित थायमस ग्लैंड (thymus gland) पर असर पड़ता है जिससे रक्त में वाइट ब्लड सेल्स बढ़ते हैं।

- एक शोध के अनुसार, शारीरिक स्पर्श में दर्द को कम करने की क्षमता होती है। जिन लोगों में फाइब्रोमायल्गिया (fibromyalgia) एक प्रकार का शारीरिक दर्द था, उन्हें उपचार के लिए शारीरिक स्पर्श दिया गया। इससे आश्चर्यजनक तरीके से उनके दर्द में कमी आई और उनकी क्वालिटी में सुधार हुआ।

- गले लगने से दिमाग में ओक्सिटोसिन का स्तर बढ़ता है जो कि हमारे इमोशनल रिस्पॉन्स और दिमाग में रिवॉर्ड वाले बिहेवियर को बढ़ाता है। साथ ही हमारे सेंट्रल नर्वस सिस्टम का पेरासिंपैथेटिक रिस्पॉन्स बढ़ता है। कई शोध बताते हैं कि जिन लोगों में मूड स्विंग्स और डिप्रेशन होता है, उनमें यह हार्मोन कम होते हैं।

किडनी से स्टोन निकालने के काम आएगी पार्सले, यूं करें इस्तेमाल

- खुद के बारे में अच्छा महसूस करना है, तनाव कम करना है, संवाद में सुधार करना है, खुश रहना है और हेल्दी जीवन जीना चाहते हैं तो गले लगाना और लगना दोनों करने का यह सही समय है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source