फेस्टिव सीजन में अपनी सेहत को न करें नजरंदाज, रखें आयरन का ध्‍यान

आंकड़े बताते हैं कि भारत में हर दो में से एक महिला आयरन की कमी से जूझ रही है। सबसे खतरनाक बात ये कि इसके बावजूद वे अपनी सेहत के प्रति लापरवाह हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : October 22, 2019 1:52 PM IST

अगर आप जल्‍दी थक जाती हैं, वर्कआउट के दौरान सांस असामान्‍य हो जाती है और चेहरा पीला पड़ने लगा है तो आप में आयरन की कमी (Iron deficiency ) है। आंकड़े बताते हैं कि भारत में हर दो में से एक महिला आयरन की कमी से जूझ रही है। सबसे खतरनाक बात ये कि इसके बावजूद वे अपनी सेहत के प्रति लापरवाह हैं। इस फेस्टिव सीजन सब कुछ संवारने के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी थोड़ा ध्‍यान दें।

क्‍यों घटने लगती है एनर्जी

उम्र बढ़ने के साथ-साथ भले ही आपका वजन कंट्रोल हो, आप थकने लगती हैं। इस थकान की एक बड़ी वजह आयरन की कमी है। आयरन की कमी के कारण शरीर से लाल रक्‍त कणिकाएं कम होने लगती हैं। जिसे एनीमिया कहा जाता है। भारतीय महिलाओं में पचास फीसदी से ज्‍यादा आंकड़ा उनका है,‍ जिनमें रक्‍त की कमी है। गर्भावस्‍था के दौरान यह कमी गंभीर जोखिम का कारण बन सकती है।

क्‍यों हो जाती है रक्‍त की कमी ( Iron deficiency cause)

स्‍त्री रोग विशेषज्ञों की मानें तो हर साल महिलाएं औसतन 22 प्रतिशत रक्‍त खो देती हैं। इसकी वजह है माहवारी। हर माह लगभग एक लीटर खून पीरियड्स के दौरान निकल जाता है। इसमें दूषित खून के साथ-साथ कुछ महत्‍वपूर्ण खनिज भी होते हैं। साल भर में देखा जाए तो यह तीन बार रक्‍तदान करने के बराबर है।

Iron deficiency, Iron deficiency cause, symptoms and cure, Healthy diet for women, iron deficiency in women, anemia , महिलाओं में लौह तत्‍व की कमी और उपाय. स्‍त्री रोग विशेषज्ञों की मानें तो हर साल महिलाएं औसतन 22 प्रतिशत रक्‍त खो देती हैं। इसकी वजह है माहवारी। © Shutterstock

क्‍यों जरूरी है आयरन

रक्‍त को लाल करने का काम हीमोग्‍लोबिन का है। इस हीमो‍ग्‍लोबिन की पूर्ति आयरन से होती है। जिसे हम विभिन्‍न पोषक तत्‍वोंसे प्राप्‍त करते हैं। हीमोग्‍लोबिन यानी लाल रक्‍त कणिकाएं फेफड़ों से ऑक्‍सीजन लेकर उसे शरीर के अन्‍य अंगों तक पहुंचाने का काम करती हैं। आयरन की कमी होने पर यह ऑक्‍सीजन अन्‍य अंगों तक नहीं पहुंच पाती। जिससे आप खुद को अक्षम महसूस करने लगते हैं। इसमें आंखों की रोशनी कम होना, मांसपेशियों में दर्द होना, हाथ पैर कांपना आदि भी शामिल हैं।

क्‍या करें कि दूर हो आयरन की कमी

इसके लिए जरूरी है कि आप हर रोज पोषक तत्‍वों से भरा आहार ग्रहण करें। कुछ ऐसे आहार हैं जिनमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है जैसे पालक, जबकि कुछ ऐसे हैं जो आयरन का अवशोषण रोक देते हैं, जैसे चाय-कॉफी। आप तय करें कि आपको इनमें से किसे चुनना है।

Iron deficiency, Iron deficiency cause, symptoms and cure, Healthy diet for women, iron deficiency in women, anemia , महिलाओं में लौह तत्‍व की कमी और उपाय. हरी पत्‍तेदार सब्जियां आयरन का एक अच्‍छा स्रोत हैं। इनमें मेथी, पालक, सरसों, चौलाई को शामिल करें। © Shutterstock

आयरन की पूर्ति करने वाले आहार

इसके लिए जरूरी है कि आप मैदा या छने हुए आटे का सेवन करने की बजाए चोकरयुक्‍त आटे का सेवन करें। इसके साथ ही डेयरी उत्‍पाद जैसे दूध, दही, पनीर आदि का सेवन करें। दालों में हरी मूंग, मसूर, राजमा, काबुली चने को शामिल करें। हरी पत्‍तेदार सब्जियां आयरन का एक अच्‍छा स्रोत हैं। इनमें मेथी, पालक, सरसों, चौलाई को शामिल करें। सूखे मेवे के साथ ही ताजे फल भी आयरन की पूर्ति करने में सहायक होते हैं। इनमें अंगूर, अनार, चुकंदर, अमरूद आदि बेहतर हैं। साथ ही गुड़ का सेवन जरूर करें। यह आपको और भी कई समस्‍याओं से बचाता है।