
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Dr. Raman Kumar
monsoon kids health
बारिश का मौसम ज्यादातर बच्चों को पसंद होता है। इस मौसम में भीगना, खेलना और एन्जॉय करना बच्चों को खूब पसंद आता है। लेकिन, इस मौसम में वातावरण में नमी बढ़ने की वजह से बैक्टीरिया, वायरस और फंगस भी तेजी से पनपते हैं, जो बच्चों को अपनी चपेट में लेकर कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। दरअसल, बच्चों की इम्यूनिटी अभी पूरी तरह से विकसित नहीं हुई होती है। यही वजह है कि वे युवाओं और वयस्कों की तुलना में जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए अगर आपके बच्चे में कोई भी लक्षण नजर आए, तो उसकी अनदेखी बिल्कुल न करें। अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं कि मानसून में बच्चों में कौन-से लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
बारिश के मौसम में बच्चों में वायरल फ्लू, फूड पॉइजनिंग, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के मामलों में इजाफा देखने को मिल सकता है। दरअसल, इस मौसम में दूषित भोजन और पानी की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। बारिश में जगह-जगह पानी जमा हो जाता है, इससे मच्छरजनित रोगों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। मानसून में नमी बढ़ने की वजह से फंगस पनपने का खतरा भी ज्यादा रहता है, इससे बच्चों में रैशेज, एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए अगर आपको बच्चे में इनमें से कोई लक्षण दिखाई दे तो उनकी अनदेखी बिल्कुल न करें। जैसे-
बच्चों की इम्यूनिटी अभी पूरी तरह से विकसित हो रही होती है, इसलिए बच्चे किसी भी बीमारी की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। इसलिए बच्चों को तरह-तरह की बीमारियों से बचाने के लिए माता-पिता कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। जैसे-
Disclaimer: बारिश के मौसम में बच्चों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। इस मौसम में कमजोर इम्यूनिटी, बढ़ती नमी और फंगस की वजह से बच्चे तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। अगर आपके बच्चे में कोई भी असामान्य लक्षण नजर आए, तो इनकी अनदेखी बिल्कुल न करें और समय पर डॉक्टर से मिलकर जांच कराएं।