कानों की इन समस्या को ना करें नजरअंदाज, बढ़ सकती है आपकी परेशानी
बहुत से लोगों को आपने देखा होगा कि मौसम बदलने के साथ ही उन्हें कान में दिक्कते होनी शुरू हो जाती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। आज हम आपको कान में होने वाली परेशानियां और इसके बचाव के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मौसम में बदलाव के साथ ही कान में किस तरह की हो सकती हैं (Ear Problems) समस्याएं?
कानों की इन समस्या को ना करें नजरअंदाज, बढ़ सकती है आपकी परेशानी
Written by Kishori Mishra|Published : September 8, 2020 11:19 AM IST
Ear Problems : मौसम बदलने के साथ ही सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में दर्द और एलर्जी जैसी समस्याएं (ENT Problems) दस्तक देने लगती हैं। ऐसे में इन समस्याओं से निपटने के लिए हमें अपना खास ख्याल रखना जरूरी होता है। बहुत से लोगों को आपने देखा होगा कि मौसम बदलने के साथ ही उन्हें कान में दिक्कते होनी शुरू हो जाती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। आज हम आपको कान में होने वाली परेशानियां और इसके बचाव के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मौसम में बदलाव के साथ ही कान में किस तरह की हो सकती हैं (Ear Problems) समस्याएं?
कैसे होती है कान में समस्या?
कान में इंफेक्शन होने का कारण अधिकतर कान मैं मौजूद वैक्स होते हैं। अगर कान के इन वैक्स को सही तरीके से ना निकाला जाए, तो यह हमारे लिए घातक साबित हो सकती हैं। वैक्स निकालते समय जरा सी लापरवाही फंगल इंफेक्शन और कान में ब्लीडिंग का कारण हो सकती है, इसका सीधा असर हमारे कान के पर्दे पर पड़ता है। इसकी वजह से कान के पर्दे फट भी सकते हैं। कान में किसी तरह की समस्या होने पर तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें।
कान में परेशानी होने पर दिखने वाले लक्षण
कम सुनाई देना या फिर बिल्कुल ना सुनाई देना
कान में दर्द होना।
कमजोरी या फिर चक्कर आना
कानों में खुजली होना।
कान बहना
बुखार होना।
कानों में सनसनाहट महसूस होना।
कानों में होने वाली समस्या के बचाव और उपचार
अपने कानों में कभी भी सेफ्टी पिंस, टूथ पिक और माचिस की तीली का इस्तेमाल ना करें।
हमेशा कोशिश करें कि आपके कान में पानी ना जाए, अगर नहाते समय कान में पानी चला जाए, तो उसे तुरंत साफ करें।
ईयर बड्स का अधिक इस्तेमाल ना करें। इससे आपके कानों में फंगल इंफेक्शन और ब्लीडिंग की शिकायत हो सकती है। कान को साफ करने के लिए गीले तौलिए का इस्तेमाल करें।
कान के वैक्स को सॉफ्ट करने के लिए बाजार में ड्रॉप्स आते हैं, आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
ईयरफोन्स के अधिक इस्तेमाल से बचें, इससे आपके कान में वैक्स ब्लॉक हो सकतें, जिससे कान में इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ सकती है।
जिल लोगों के कान के पर्दे में छेद है, उन्हें बारिश में नहाने से बचना चाहिए। क्योंकि जरा सा पानी कान में जाने से आपकी तकलीफ बढ़ सकती है।
गानें और टीवी को हमेशा कम आवाज में सुनें।
अधिक शोर होने और तेज पटाखे बजने पर अपने कान बंद करें।
किसी तरह की तकलीफ होने पर डॉक्टर्स से संपर्क करें।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.