... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
किडनी में पथरी होने पर नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें
खराब लाइफस्टाइल और अनियमित भोजन की आदत के साथ कम मात्रा में पानी पीना ये कुछ ऐसी सामान्य आदतें हैं जो किडनी में बनने वाली पथरी का मुख्य कारण बनती हैं। आज किडनी स्टोन से हजारों की संख्या में लोग जूझ रहे हैं। जवान हों या बूढ़े सभी आयु वर्ग के लोगों में किडनी स्टोन की समस्या सामने आ रही है। यदि इसका इलाज समय रहते न किया जाए तो ये आपकी मुश्किल को काफी बढ़ा देती है। इससे आपको असहनीय दर्द हो सकता है, जिसके लिए आपको कई तरह की दवाओं को लेने तक की नौबत आ जाती है। इसके अलावा किडनी स्टोन की समस्या के स्थाई समाधान के लिए आपको सर्जरी तक कराने की नौबत आ जाती है। लेकिन आज हम आपको ऐसे 5 खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जो किडनी स्टोन की समस्या में बेहद हानिकारक सिद्ध होते हैं। यदि आप किडनी स्टोन से परेशान हैं तो आपको ये फूड आइटम अपने खाने से बिल्कुल अलग कर देना चाहिए।
खाद्य पदार्थों में नमक का सेवन पथरी को सीधा न्योता देता है। ज्यादा मात्रा में नमक खाने से शरीर में कैल्शियम और सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। जो पथरी के रूप में हमारे शरीर में जमा हो सकती हैं। यदि आप किडनी स्टोन की समस्या से परेशान हैं तो आज ही अपने खाने में नमक की मात्रा को कम कर दें। इसके लिए आप पैकेट बंद फूड्स और प्रोसेस्ड फूड्स को बिल्कुल अवॉइड करें।
प्रोटीन की अधिक मात्रा भी किडनी स्टोन का एक बड़ा कारण बन जाती है। शरीर में प्रोटीन की मात्रा अधिक हो जाने से कैल्शियम ऑक्सलेट पथरी बन जाती है। इसलिए पथरी होने पर आपको दूध या दूध से बने उत्पाद मांस, मछली और दालों का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन हमारी किडनी में कई तरह के अपशिष्ट पदार्थों की मात्रा को बढ़ा देता है। जो किडनी स्टोन का कारण बन जाते हैं। कैफीन युक्त पदार्थ जैसे चाय, कॉफी, सोड़ा, चॉकलेट और एनर्जी ड्रिंक्स इन सभी में कैफीन की मात्रा भरपूर होती है। यदि आप पथरी से छुटकाराचाहते हैं तो आज ही इनका प्रयोग कम कर दें।
टमाटर के बीज में ऑक्सलेट के क्रिस्टल भरपूर पाए जाते हैं। जो शरीर में स्थित कैल्शियम के साथ मिलकर कैल्शियम ऑक्सलेट नामक तत्व बना लेते हैं, जो किडनी स्टोन का मुख्य कारण है। इसलिए किडनी स्टोन के रोगी को टमाटर का सेवन कम से कम या बीज निकालकर करना चाहिए।
जी हां पालक सुनकर आश्चर्य हो सकता है, लेकिन सेहत के लिए लाभकारी पालक भी किडनी स्टोन से परेशान व्यक्ति के लिए काफी नुकसान करता है। दरअसल, पालक में ऑक्सलेट की मात्रा भरपूर पाई जाती है। जो कैल्शियम के साथ क्रिया करके उसे पेशाब के साथ बाहर नहीं निकलने देता है। यदि आप पथरी से परेशान हैं तो आपको पालक का सेवन करने से बचना चाहिए।
Disclaimer- किडनी स्टोन एक गंभीर समस्या है। जिसका इलाज इस लेख में ढूंढने की कोशिश न करें। इस लेख का उद्देश्य केवल आपको खानपान के प्रति जागरूक करना है। यदि आप पथरी की समस्या से परेशान हैं, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।