... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : October 9, 2020 4:28 PM IST
शरीर में जब हो ये समस्याएं तो भूलकर भी न खाएं बैगन, जानें किन समस्याओं में नहीं खाना चाहिए बैगन
बाजार में यूं तो हमें हर सब्जी आसानी से मिल जाती हैं लेकिन सर्दी हो यो गर्मी हर मौसम में कुछ ही सब्जियां मिल पाती हैं। इन्हीं कुछ सब्जियों में से एक है बैगन, जो हमें हर मौसम में मिलता है। सर्दियों में बैगन खाने के अपने ही फायदे हैं क्योंकि बैगन में कुछ ऐसे लाभदायक पोषक तत्व होते हैं जो बाकी की अन्य सब्जियों में नहीं पाए जाते हैं। बैंगन में फाइबर की उच्च मात्रा, कम कैलोरी होती है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ कई संभावित स्वास्थ्य लाभों से भरा होता है। बैगन के सेवन से हृदय रोग के जोखिम को कम करने से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और वजन घटाने में मदद करता है। बैगन का सेवन अन्य सब्जियों के मुकाबले बहुत ही लाभकारी होता है लेकिन जब आप कुछ समस्याओं का शिकार हो जाते हैं तो उनमें बैगन का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बता रहे हैं , जिनमें आपको बैगन का सेवन नहीं करना चाहिए नहीं तो आपके लिए मुसीबत बढ़ सकती है। तो आइए जानते हैं किन समस्याओं में बैगन का सेवन नहीं करना चाहिए।
नकसीर या खूनी बवासीर की समस्या से जूझ रहे लोगों को बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए नहीं तो आपकी ये समस्या और भी बढ़ सकती है।
कई लोगों को बैंगन का सेवन करने से पेट दर्द,उल्टी और सिरदर्द की समस्या हो जाती है। इसके लिए उन्हें बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें भी बैगन नहीं खाना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि गर्भावस्था में बढ़ते भ्रूण के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
अगर आप डिप्रेशन की दवा लें रहे है, तो आपको बैगन का सेवन करने से बचना चाहिए। बैगन के सेवन से आपके शरीर पर दवा का असर कम होने लगता है।
तले हुए बैगन में फैट की मात्रा अधिक होती है, जो वजन को बढ़ाने का काम करता है और दिल को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अगर आपके शरीर पर चर्बी ज्यादा है तो बैंगन का सेवन न करें।
जिन लोगों को एलर्जी होती हैं, उन लोगों को बैंगन से दूरी बना कर रखनी चाहिए क्योंकि ये एलर्जी को ट्रिगर कर सकता है और आपके पूरे शरीर में एलर्जी फैल सकती है।
जिन लोगों की आंखों में हमेशा जलन रहती है और वे व्यक्ति, जो नेत्र विकार की समस्या से पीड़ित हैं उन्हें बैगन का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसका सेवन समस्या को और बढ़ा सकता है।
बैंगन को कभी भी तलकर न खाएं क्योंकि तलने से इसमें मौजूद सभी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसलिए बैगन को भूनकर या उबालकर खाना ही आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।