Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
भारत को विश्व में डायबिटीज का केंद्र माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हर साल यहां डायबिटीज के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। डायबिटीज एक क्रॉनिक बीमारी है और एक बार यह हो जाती है तो इसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है बल्कि केवल इसको मैनेज किया जा सकता है। अगर आप अपना लाइफस्टाइल हेल्दी रखते हैं और डाइट का ध्यान देते हैं तो ब्लड शुगर लेवल को आसानी से मैनेज किया जा सकता है। गंभीर बात यह है की डायबिटीज के कारण और भी काफी सारी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है जैसे मोटापा बढ़ता या दिल की बीमारियों का रिस्क बढ़ना। ऐसा होने पर आपकी सेहत काफी खराब हो सकती है। इसलिए इसे कंट्रोल करना काफी आवश्यक होता है। आइए जानते हैं डायबिटीज से और किन किन बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
डायबिटीज में अगर आपका ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है तो इससे आपके दिल को काफी खतरा बढ़ सकता है क्योंकि ऐसा होने पर आपकी ब्लड वेसल्स डैमेज हो सकती हैं। इस कारण ब्लड फ्लो काफी प्रभावित हो सकता है। डायबिटीज के साथ ही ब्लड प्रेशर भी बढ़ने लगता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है जो सेहत के लिए काफी हानिकारक है।
अगर आपको डायबिटीज है तो आपको अपनी किडनी का खास ख्याल रखना चाहिए क्योंकि जिन लोगों में डायबिटीज होती है उन्हें किडनी की बीमारियों का रिस्क बहुत ज्यादा होता है। अक्सर लोग इस बात को तब नोट करते हैं जब बीमारी ऐसी स्टेज में पहुंच जाती है जिसे ठीक कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए किडनी के बारे में भी अपने डॉक्टर से सलाह लें।
डायबिटीज के कारण डायबिटिक न्यूरोपैथी का रिस्क बढ़ सकता है। इस स्थिति में ब्लड शुगर लेवल के ज्यादा होने के कारण नर्व डैमेज होने लगती हैं। डैमेज होने के कारण यह नर्व शरीर के हिस्सों तक सिगनल नहीं पहुंचा पाती हैं और इस वजह से शरीर के मुख्य अंग अपना काम ढंग से नहीं कर पाते है। इसका सबसे आम प्रकार रेटीनोपैथी होता है।
जिन लोगों को डायबिटीज होती है उन्हें डिप्रेशन होने के भी ज्यादा चांस होते हैं। एक तो मरीज पहले से ही अपनी स्थिति को लेकर काफी चिंतित होने लगता है जिस वजह से उसके दिमाग में गलत विचार आने लगते हैं। इस स्थिति की वजह से आपकी मानसिक स्थिति भी काफी खराब हो सकती है इसलिए रोजाना योग और मेडिटेशन करने द्वारा अपनी मानसिक सेहत का भी खास ख्याल रखें।
डायबिटीज के कारण आपका सलीवा प्रोडक्शन काफी प्रभावित हो सकता है और मुंह में लार का आना काफी कम हो जाता है जिस वजह से आपको ड्राई माउथ की समस्या का समाना करना पड़ सकता है। इससे आपके मुंह में जर्म्स की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है। इससे आपके मसूड़े सूज जाते हैं और कई बार तो उनमें से खून भी आने लगता है। इसलिए डायबिटीज के दौरान आप को अपने ओरल हाइजीन का भी खास ख्याल रखना होता है।
निष्कर्ष: इसके अलावा भी डायबिटीज के कारण आपको काफी सारी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए खुद को हेल्दी रखने के लिए पहले से ही बचाव के तरीकों को अपनाना शुरू कर दें ताकि आपको यह सब समस्याओं का सामना ही न करना पड़े। इसके लिए आपका जागरूक होना बहुत आवश्यक है।