सिर पर लगी छोटी सी चोट को भी न करें नजरअंदाज, जानें कितने तरह की होती हैं सिर की चोट
गलत जगह या गलत तरीके से चोट लगने के कारण सिर पर लगने वाली चोटें गंभीर साबित हो सकती हैं। जानें, सिर पर लगी हल्की सी चोट भी कौन-कौन सी गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है...
अक्सर तेज चलने से पैर फिसल जाता है, जिसके कारण सिर में चोट लग जाती है। कई बार एक्सीडेंट होने से भी सिर में चोट लग जाती है। कुछ लोगों को दर्द तो महसूस होता है, लेकिन वे इसे नजरअंदाज कर देते हैं। सिर में लगी मामूली चोट को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। कई बार मामूली सी चोट भी घातक साबित हो सकती है। मस्तिष्क हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है, जिसके सहारे अन्य दूसरे अंग काम करते हैं। यदि इसमें लगी मामूली चोट का असर सिर के अंदरूनी भागों पर हुआ तो लेने के देने पड़ सकते हैं। ऐसे में सिर की सुरक्षा बहुत जरूरी है। गलत जगह या गलत तरीके से चोट लगने के कारण सिर पर लगने वाली चोटें गंभीर साबित हो सकती हैं। जानें, सिर पर लगी हल्की सी चोट भी कौन-कौन सी गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है... सिर दर्द से सिर फटा जा रहा है? आजमाकर देखें ये घरेलू उपचार
ब्रेन हैमरेज
ब्रेन हैमरेज में सिर के अंदर हेवी ब्लीडिंग होती है। मस्तिष्क में जहां भी जगह खाली होती है, रक्त वहीं प्रवाहित हो जाता है। ब्रेन हैमरेज एक खतरनाक स्थिति है, जो मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसमें उल्टी, सिर दर्द होना आदि समस्याएं हो सकती हैं।
हेमाटोमा
कई बार सिर में अचानक लगने वाली थोड़ी सी चोट भी हेमाटोमा (hematoma) जैसी गंभीर समस्या का कारण बन सकती है। हेमाटोमा एक ऐसी स्थिति है कि जिसमें ब्लड वेसल्स में रक्त के थक्के जम जाते हैं। यह बहुत खतरनाक स्थिति होती है। थक्के जमने से मस्तिष्क में प्रेशर बनता है जिससे मरीज चेतनाशून्य हो सकता है।
लंग कैंसर अवेयरनेस मंथ : दिखें जब ये लक्षण भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है फेफड़ों का कैंसर
स्कल फ्रैक्चर
कई बार गिरने से खोपड़ी यानी स्कल में चोट लग जाती है। इससे हड्डियां टूट भी जाती हैं। इसे स्कल फ्रैक्चर कहते हैं। इस चोट से कई बार मस्तिष्क भी गंभीर रूप से प्रभावित होता है। चोट लगने पर सूजन और खोपड़ी की बाहरी त्वचा लाल हो जाती है। हां, इस स्थिति में भी फ्रैक्चर के संकेत नहीं दिखते, इसलिए लोग इस चोट को नजरअंदाज करने की गलती कर बैठते हैं। यदि आपको भी चोट लगी है, तो भूलकर भी नजरअंदाज न करें। खासकर, तब जब नाक और कान से खून निकले वरना यह समस्या खतरनाक साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें- चाहते हैं फेफड़े रहें हेल्दी, तो नियमित खाएं ये 5 चीजें
एडिमा
सिर में किसी भी तरह की चोट लगने से एडिमा हो सकता है। एडिमा शरीर में होने वाली सूजन को कहा जाता है। सूजन होना कोई बड़ी समस्या नहीं है लेकिन सिर में लगने वाली चोट के कारण होने वाली सूजन बहुत गंभीर हो सकती है। दिमाग की नसों में सूजन के कारण स्ट्रोक हो सकता है
डिफ्यूज एग्जॉनल इंजरी
डिफ्यूज एग्जॉनल इंजूरी भी मस्तिष्क की एक गंभीर समस्या है। कई बार सिर में चोट लगने के बाद भी खून नहीं निकलता, लेकिन इससे दिमाग की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इसके भी कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं। ऐसे में व्यक्ति यह नहीं समझ पाता कि उसे चोट लगी भी है या नहीं या फिर उसे कहां और कब चोट लगी है। इस समस्या में सिरदर्द, कंफ्यूजन, सोने में समस्या, उल्टी और जी मिचलाने जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। सही समय पर इसका इलाज नहीं करवाया जाए, तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है।