अगर hypertension से जुड़ी कोई समस्या नहीं है, तो क्या इलाज करवाना ज़रूरी है?

डॉ. गुंजन कपूर हाइपरटेंशन से जुड़े आम सवालों के जवाब दे रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 4, 2017 2:51 PM IST

मेरी उम्र 50 वर्ष है। लगभग 6 महीने पहले एक सामान्य जांच के दौरान मुझे पता चला कि मुझे हाई ब्लड प्रेशर है। हालांकि, मुझे हाई ब्लड प्रेशर के कोई लक्षण या स्वास्थ्य समस्या महसूस नहीं होती है। तो अगर मुझे उच्च रक्तचाप से जुड़ी कोई समस्या महसूस नहीं हो रही तो क्या इसका इलाज नहीं कराना ठीक है? मैं ताजे फल और सब्जियां खाता हूं और ऊपर से नमक या टेबल सॉल्ट का उपयोग नहीं करता है और इसलिए, मेरे भोजन में सोडियम की मात्रा न कम है। इसलिए अगर दवा लेने के बाद मेरा रक्तचाप सामान्य हो जाता है, तो क्या मैं दवाएं खाना बंद कम कर सकता हूं?

इस सवाल का उत्तर दे रहे हैं डॉ. गुंजन कपूर, निदेशक, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, जेपी हॉस्पिटल, नोएडा।

उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर एक अनुवांशिक बीमारी है। हालांकि, अच्छी जीवन शैली में बदलाव करके, आप उच्च रक्तचाप की समस्या से बच सकते हैं। भले ही आपके परिवार में लोगों को हाई ब्लड प्रेशर होता रहा हो, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आपको इसके उपचार से बचना चाहिए या अपने डॉक्टर से परामर्श नहीं करना चाहिए। बहुत से लोग नहीं जानते कि ज्यादातर मामलों में, हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को किसी भी प्रकार के संकेत और लक्षण नहीं दिखाई दे सकते।

और यही कारण है, इसे एक साइलेंट किलर भी कहा जाता है। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर से जुड़े कोई लक्षण या स्वास्थ्य समस्या महसूस नहीं हो रही तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप सुरक्षित हैं। दरअसल, ब्लड प्रेशर रीडिंग बढ़ने के कारण आपको स्ट्रोक, दिल का दौरा, हार्ट फेलियर या दिल की बीमारियों होने का काफी अधिक खतरा हो सकता है। और इसलिए, लक्षणों के बावजूद उपचार कराना महत्वपूर्ण है।

इसीलिए अपने डॉक्टर से बात करें और अपने ब्लड प्रेशर की जांच कराएं। अगर इसका उपचार न कराया जाए तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। अनियंत्रित रक्तचाप के कारण न सिर्फ दिल से जुड़ी समस्याएं, बल्कि किडनी में गड़बड़ी या विफलता, दृष्टि को नुकसान, एंजाइना (angina), पेरिफेरल आर्टेरियल डिज़िज (जहां हाथ, पेट और आंत में रक्त की सप्लाई कम हो सकती है) और पुरुषों में यौन रोग का कारण बन सकता है।

इसके अलावा, ज्यादातर लोग सोचते हैं कि ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाने के बाद दवाइयां लेना बंद कर सकते हैं। हालांकि, इसका फायदे से ज़्यादा नुकसान हो सकता है। दरअसल उच्च रक्तचाप वाले कई लोगों को पूरी ज़िंदगी दवाइयां खाने की आवश्यकता हो सकती है। बहुत कम मामलों में, कुछ वर्षों तक दवाइयों के इस्तेमाल और लाइफस्टाइल में बड़े परिवर्तनों के बाद दवाइयों की आवश्यकता को कम किया जा सकता है। हालांकि, यह तय करने के लिए आपको अपने डॉक्टर पर निर्भर रहना होगा जो ज़रूरत और  स्थिति के आधार पर दवाओं की मात्रा में बदल कर सकता है।

टेबल सॉल्ट के सेवन को सीमित करना दवाओं को रोकने का कारण नहीं है, फिर भले ही आपका हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रण में हो। इसके अलावा, आपको यह जानना होगा कि 75% भोजन के माध्यम से हमारे शरीर में पहुंचता है। टोमैटो सॉस, सूप, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और बेकरी आइटम में सोडियम की काफी अधिक मात्रा होती है। इसलिए फूड लेबल  को ध्यान से पढ़ें और प्री-पैक्ड खाद्य पदार्थों में मौजूद सोडियम सामग्री की जांच करें।

Read this in English

अनुवादक-Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत-Shutterstock Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source