
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 4, 2018 5:14 PM IST
रंगोली बनाते समय आपकी उंगली और अंगूठा मिलकर ज्ञान मुद्रा बनाते हैं, जो आपके मस्तिष्क को ऊर्जावान और सक्रिय बनाने के साथ-साथ बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। © Shutterstock
दिवाली के दिन घर को खूबसूरत बनाने के लिए रंग-बिरंगी रंगोली बनाई जाती है। इससे घर की रौनक में चार-चांद लग जाता है। रंगोली से घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है साथ ही इससे सेहत भी दुरुस्त रहता है। आप सोच रहे होंगे कि रंगोली बनाने से सेहत कैसे दुरुस्त रह सकती है? जी हां, यह बात बिल्कुल सच है। रंगोली बनाने से हमारी सेहत पर भी पॉजिटिव असर होता है। जब आप रंगोली बनाते हैं, तो मन रंग-बिरंगे रंगों को देखकर खुश होता है। जब आप खुश होते हैं, तो मूड फ्रेश होता है और जब मूड फ्रेश होता है, तो आपको पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। जानें, रंगोली बनाना सेहत के लिए कैसे लाभदायक है...
दिवाली की मस्ती में मिठाइयां जरा संभलकर ही खाएं वरना बिगड़ सकती है सेहत
रंगोली बनाने से होने वाले सेहत लाभ
1 रंगोली बनाना एक कला है। कला का सीधा संबंध दिल और दिमाग से होता है। जो भी महिलाएं आर्ट लवर होती हैं वह मन की शांति और दिमागी थकावट को दूर करने के लिए रंगोली बना सकती हैं। यह आपकी थकावट तो दूर करेगी ही साथ ही आपकी क्रिएटिवी को भी दूर करेगी।
2 रंगोली बनाते समय आपकी उंगली और अंगूठा मिलकर ज्ञान मुद्रा बनाते हैं, जो आपके मस्तिष्क को ऊर्जावान और सक्रिय बनाने के साथ-साथ बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। अगर आप रंगोली बनाती हैं तो इससे आपका दिमाग संतुलित रहेगा और आपकी याद करने की शक्ति, किसी बात को समझने की शक्ति बढ़ेगी।
दिवाली 2018 : इन शारीरिक समस्याओं के दौरान बरतें खास सावधानी, नहीं तो बढ़ सकती है मुसीबत
3 एक्यूप्रेश के लिहाज से भी रंगोली बनाना बेहद फायदेमंद है। रंगोली बनाते वक्त हाथों कि जो मुद्रा बनती है वह आपके स्वास्थ को भी प्रभावित करती है। अगर आपको हाई ब्लडप्रेशर की शिकायत रहती है तो रंगोली बनाने से यह दूर हो जाती है क्योंकि इससे मानसिक व आत्मिक तौर पर शांति मिलती है।
4 रंगों के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव को विज्ञान और विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों ने माना है। जब आप रंगों के संपर्क में आते हैं, तो इनसे उत्सर्जित ऊर्जा आप पर प्रभाव डालती है, जिससे कई तरह की मानसिक और शारीरिक समस्याओं का इलाज संभव है।
दिवाली के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें, इन बातों का खास ध्यान
5 विभिन्न रंगों और फूलों से बनाई गई रंगोली आपके घर और आसपास के वातावरण में सकारात्मक उर्जा का संचार करती है, जिससे मन प्रसन्न और वातावरण बेहद सकारात्मक होता है। इसका असर भी आपकी सेहत पर पड़ता है।
दिवाली में हानिकारक धुएं से यूं बचाएं अपनी कोमल त्वचा
6 बदलते वक्त के साथ-साथ रंगोली बनाने की इस लोक कला में भी काफी बदलाव आए हैं मगर हकीकत यह है कि इसका महत्व आज भी बरकरार है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.