
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
इस दिवाली कोविड-19 के दौरान डायबिटीज़ के मरीज ऐसे रखें अपना ध्यान, इन 5 टिप्स को आज से ही करें फॉलो
Diabetes Management during Diwali: दिवाली यूं तो त्योहार है खुशियों का, जगमगाहट और अपनों के साथ प्यारभरी यादें बनाने का। साल का सबसे बड़ा त्योहार होने की वजह से दिवाली पर जमकर जश्न होता है। दीपावली पर ढेर सारे पकवान, मिठाइयां और नमकीन मेहमानों और घरवालों के लिए बनायी जाती है। लेकिन, इन मिठाइयों और पकवानों के बीच डायबिटीज के मरीज़ों के लिए मुश्किलें बढ़ जाती है। दिवाली में जहां सारे लोग लज़्ज़तदार भोजन का स्वाद लेते हैं वहीं, डायबिटीज़ के मरीज़ों (Diabetes Patients) को किसी भी चीज़ को खाने से पहले सोचना पड़ता है कि इससे उनके ब्लड शुगर लेवल पर क्या असर पड़ेगा। इसी तरह बहुत जतन करते हुए भी कई लोग दिवाली में मिठाई खा ही लेते हैं। जिससे, उन्हें बाद में ब्लड शुगर स्पाइक की समस्या होने लगती है। (Diwali And Diabetes Management)
यह बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल मरीज़ की कॉप्लिकेशन्स बढा सकता है। वहीं कोरोना काल में डायबिटीज़ के मरीज़ों को बहुत अधिक सावधानी बरतने के लिए (Diabetes Management during Diwali) कहा गया है, क्योंकि डायबिटिक्स को कोविड-19 इंफेक्शन का खतरा बहुत अधिक है। ऐसे में डायबिटिक्स को त्योहारों के मौसम में खुद का खास ख्याल रखना चाहिए। इस दिवाली आपके लिए चुनौती दोहरी है, ऐसे में आप इन बातों पर ध्यान दें और अपने डायबिटीज़ को नियंत्रण में रखें। ( Tips to Manage Diabetes during Diwali)
डायबीटिज के मरीजों को त्योहारों के मौसम में अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहना चाहिए। क्योंकि, अक्सर त्योहारों में हम अधिक चीनी, घी, तेल या नमक वाली चीज़ों का सेवन कर लेतें हैं। इसका आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। नियमित ब्लड शुगर लेवल चेक करने से आपके शरीर में क्या चल रहा है इसकी जानकारी आपको मिलती रहेगी।
वर्क फ्रॉम होम, घर-दफ्तर की ज़िम्मेदारियां, घर के काम हों या दिवाली की तैयारियां, आजकल लोगों को हर बात पर बहुत अधिक तनाव महसूस हो रहा है। लेकिन, छोटी-छोटी बातों पर तनाव महसूस करने से आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुंच सकता है। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसीलिए, जितना हो सके तनाव से बचने के प्रयास करें। सुबह मेडिटेशन करें, लॉन या बाल्कनी में टहलें, भरपूर नींद लें और अपने परिवार के साथ समय बिताएं। इससे तनाव कम होगा।
एक्सरसाइज़ करना ब्लड शुगर मैनेजमेंट के लिए बहुत मददगार साबित होता है। इसीलिए, नियमित एक्सरसाइज़ करें। रोज़ाना धूप में 30 मिनट टहलें, इससे आपकी एक्सरसाइज़ भी हो जाएगी और विटामिन डी भी प्राप्त होगा। जो लोग बाहर नहीं जा पा रहे वे, अपने घर पर रहते हुए ही 15-20 मिनट पैदल चलें।
कोरोना वायरस की वजह से बहुत-से लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। ऐसे में लोग कई-कई घंटें बैठे रहते हैं। इस तरह लगातार बैठे रहने से भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसीलिए काम के बीच 5-10 मिनट का ब्रेक लें और फिर दोबारा काम स्टार्ट करें। इस ब्रेक में घर में थोड़ा टहल सकते हैं। इससे आप फिजिकली ज़्यादा एक्टिव बन सकेंगे और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होगा।