
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 14, 2020 10:12 AM IST
Diwali 2020: पटाखों के प्रदूषण से आंखों को बचाने के 5 टिप्स।© Shutterstock.
Safety Tips for Eyes During Diwali: दीपावली हिंदु धर्म का सबसे खास त्योहार है। इस दिन चारों तरफ खुशियों, हर्षोल्लास का मौहाल नजर आता है। हालांकि, जब से कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप फैला है, सभी पर्व-त्योहार फीके-फीके से बीत रहे हैं। हर किसी को दिवाली का इंताजर होता है। इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान, मिठाइयां बनती हैं, लोग लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हैं। पटाखे भी ढेरों जलाए जाते हैं, लेकिन सभी चीजें अच्छी होने के बाद भी पटाखों के धुएं से होने वाले वायु प्रदूषण के कारण लोगों का सांस लेना दूभर हो जाता है। पटाखे के धुएं ना सिर्फ फेफड़ों को प्रभावित करते हैं, बल्कि ये आपकी आंखों में भी डायरेक्ट जाते हैं।
पटाखों में मौजूद बारूद और केमिकल्स ना सिर्फ वातावरण को प्रदूषित करते हैं, बल्कि आपकी स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक होते हैं। पटाखों से होने वाले प्रदूषण का बुरा असर आंखों (Eye care During Diwali) पर भी होता है। दिवाली के दिन यदि आप पटाखे जलाने वाले हैं, तो अपनी आंखों को पटाखों के धुएं, चिंगारी या किसी इंफेक्शन से बचाने के लिए नीचे बताई गई कुछ बातों को जरूर फॉलो (Tips for Eye care During Diwali) करें...
दिवाली के समय हवा में जहरीली गैसे घुल जाती है। पटाखों में मौजूद केमिकल्स, छोटे पार्टिकल्स आंखों की कॉर्निया को नुकसान (Safety Tips for Eyes During Diwali in hindi) पहुंचाते हैं। पटाखे जलाते समय बीच-बीच में आंखों को पानी से साफ करते रहें। आंखों पर पानी के छपाके मारने से आंखों में मौजूद गंदगी निकल जाएगी।
दिवाली के दिन प्रदूषण लेवल काफी अधिक बढ़ जाता है। दूषित धूल-कण आंखों में जाने से कई समस्याएं हो सकती हैं। इनमें जलन, आंखों में एलर्जी, ग्लैंड्स के अंदर स्राव, ड्राई आंखें, लाल आंखें, आंखों में दर्द की समस्या बेहद कॉमन है, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। आप आंखों की जलन, एलर्जी, रेडनेस से बचने के लिए तुरंत आई ड्रॉप डालें।
दिवाली पर यदि आंखों में धूल-गंदगी या धुआं जाने से जलन हो तो आंखों को बार-बार रगड़ने से बचें। पटाखों में मौजूद रासायन और कई हानिकारक तत्व आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा कि आप पटाखे जलाते समय चश्मा पहन लें। हाथों को भी धोते रहें ताकि पटाखों के बारूद धुल जाएं।
कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं, तो पटाखे जलाते समय इन्हें उतारकर साधारण चश्मा पहनें। इससे आंखों में इर्रिटेशन नहीं होगी। पटाखे जलाते समय दूर खड़े रहें ना कि उसके ऊपर झुककर जलाएं। पटाखों में आग लगाते समय बारूद या चिंगारी सीधा ऊपर की तरफ निकलती है, जो आपके आंखों में लग सकती है।
बच्चों को अकेले पटाखे ना छोड़ने दें। उनकी आंखें अधिक संवेदनशील होती हैं। बच्चों की आंखों में कुछ चला जाए, तो तुरंत ठंडे पानी से धोएं। आंखों में खुजली हो, तो उसे रगड़नें ना दें वरना खुजली और संक्रमण होने की संभावना बढ़ सकती है।
Diwali 2020: पटाखे जलाते समय जल जाए स्किन, तो प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) के लिए अपनाएं ये उपाय