Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
उल्टी और मतली का कारण अक्सर पेट में संक्रमण माना जाता है। ये बात काफी हद तक सही भी है। ऊपरी पेट में एक ऐंठन के रूप में दर्द पैदा होना भी उल्टी और मतली का कारण (Diseases and Vomiting) बन सकता है। बुखार और ठंड लगना भी मतली और उल्टी लगने का कारण हो सकता है। जानें, किन बीमारियों का संकेत (Diseases and Vomiting) होती हैं, उल्टी और मतली महसूस होना...
जब उल्टी और दस्त एक साथ हो जाए, और उनके साथ पेट के अलावा कोई अन्य संक्रमण भी हो। यह सामान्य फ्लू से एकदम अलग बीमारी है।
फूड प्वॉइजनिंग होने से गंभीर रूप से उल्टियां लग सकती हैं। सबसे आम कारण स्टैफिलोकॉकस ऑरियस बैक्टीरिया द्वारा जारी किया गया एक विषैला पदार्थ होता है।
शराब, धूम्रपान और नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इन्फ्लामेट्री दवाएं, ये सब पेट की अंदरूनी परत में जलन पैदा करती हैं। इस कारण से उल्टी और मतली की संभावना हो जाती है।
ये पेट में होने वाले छाले होते हैं जो पेट की अंदरूनी परत में जलन पैदा कर सकते हैं, जो बढ़कर पेट की रक्षात्मक परत को क्षति पहुंचा सकते हैं, जिससे उल्टी और मतली लगने की संभावनाए हो जाती हैं।
उल्टी और मतली गेस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स रोग से भी जुड़ी है। इसे रिफ्लक्स इसोफेजाइटिस भी कहा जाता है, इसमें पेट से अम्लीय पदार्थ इसोफेगस के अंदर रिफ्लक्स होने लगते हैं।