hamburger icon
A
Read in English

इन 6 कारणों से हो सकता है लो ब्लड प्रेशर!

गर्भावस्था में अक्सर लो ब्लड प्रेशर हो जाता है। साथ ही, डीहाइड्रेशन की स्थिति में भी ये समस्या हो सकती है। जानिये और किन कारणों से हो सकता है ब्लड प्रेशर लो।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:39 PM IST

Read in English

बहुत से लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। इसे हाइपोटेंशन भी कहते हैं। ये वो स्थिति होती है जब ब्लड प्रेशर अपने सामान्य स्तर यानी 120/80 (mmHg) एमएमएचजी से गिर जाता है। ऐसे में दिल और मस्तिष्क समेत शरीर के बहुत सारे अंगों में रक्त की सप्लाई नहीं हो पाती। बहुत से लोगों को ये जानकारी ही नहीं होती कि उन्हें लो ब्लड प्रेशर क्यों हो रहा है। हम आपको ऐसी 6 वजह बता रहे हैं जिनकी वजह से लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है।

डीहाइड्रेशन

अगर आपको डीहाईड्रेशन हो रहा है और साथ ही, बेहोशी की स्थिति है तो ऐसे में आपका ब्लड प्रेशर गिर सकता है। कुछ मामलों में, अत्यधिक डीहाइड्रेशन के बाद अतिसार व उल्टियां भी हो जाती है। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और हाइपोटेंशन की स्थिति आ जाती है।

गर्भावस्था

गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में कुछ महिलाओं को लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ब्लड में प्रोजेस्टेरॉन (progesterone) हार्मोन का स्तर बहुत बढ़ जाता है। इससे रक्त धमनियों का आकार बढ़ जाता है और लो ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू हो जाती है।

हार्मोन संबंधी समस्याएं

जिन लोगों को हाइपोथायरॉडिज़्म (hypothyroidism), हाइपरथायरिडिज़्म (hyperthyrodism) और लो ब्लड शुगर लेवल जैसी हार्मोन संबंधी समस्याएं होती है, उनमें भी अक्सर लो ब्लड प्रेशर पाया जाता है।

दवाएं

दर्द निवारक दवाएं, एंटीडिप्रेसेंट्स (antidepressants) और दिल की बीमारियों  में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं के कारण भी लो ब्लड प्रेशर होता है। हाइपरटेंसिव (hypertensive) दवाओं की ओवरडोज भी ब्लड प्रेशर में गिरावट ला सकती है।

कुछ बीमारियां होने पर

हार्ड फेलियर, अनिमिया (विटामिन बी12 की कमी), दिल की अनियंत्रित धड़कन, लीवर संबंधी बीमारियों में ब्लड प्रेशर लो देखा गया है। वहीं कुछ मामलों में, अत्यधिक ब्लड इंफेक्शन और रक्त धमनियों के आकार बदल लेने से भी लो ब्लड प्रेशर हो जाता है।

अन्य स्थितियां

शरीर के तापमान में आए तुरंत बदलाव या फिर हीट स्ट्रॉक की वजह से भी ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। ऐसा भी पाया गया है कि बहुत अधिक खून बह जाने की स्थिति में भी लो ब्लड प्रेशर हो जाता है।

मूल स्रोत - 6 causes of low blood pressure or hypotension

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock 

संदर्भ

Calkins H, Zipes DP. Hypotension and syncope. In: Bonow RO, Mann DL, Zipes DP, Libby P, eds. Braunwald’s Heart Disease: A Textbook of Cardiovascular Medicine. 9th ed. Philadelphia, PA: Elsevier Saunders; 2011:chap 42.

Mathias CJ. Orthostatic hypotension: causes, mechanisms, and influencing factors. Neurology. 1995 Apr; 45(4 Suppl 5):S6-11. Review. PubMed PMID: 7746371.

Mathias CJ, Kimber JR. Postural hypotension: causes, clinical features, investigation, and management. Annu Rev Med. 1999; 50:317-36. Review. PubMed PMID: 10073281.


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।