• हिंदी

पेट के दर्द और गैस की समस्या में असर दिखाए ये मसाला

पेट के दर्द और गैस की समस्या में असर दिखाए ये मसाला

क्या आपको भी गैस और बदहज़मी से छुटकारा पाना है?

Written by Editorial Team |Updated : January 5, 2017 4:26 PM IST

Read this in English

स्टार-आकार के इस मसाले को इसके मीठे-तीखे फ्लेवर और खुशबू के लिए जाना जाता है। बहुत से भारतीय व्यंजनों में इसका इस्तेमाल होता है। ये सौंफ के पौधे में पाया जाता है। स्टार एनिस यानी सौंफ का पौधा स्वास्थ्य को भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इससे ख़ासतौर पर, पाचन से जुड़ी समस्याओं और पेट की गैस में राहत मिलती है।

कैसे पहुंचाता है ये लाभ

Also Read

More News

सौंफ के पौधे में ये पेट का दर्द और मरोड़ दूर करने वाले तत्व होते हैं। ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं। अगर आपको गैस की समस्या अक्सर रहती है तो ये आपके लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय साबित हो सकता है। ये आंत या पेट में गैस बनने से रोकता है।

इस्तेमाल के तरीके

  • सौंफ के पौधे के इस मसाले (स्टार शेप) का इस्तेमाल बच्चे और बड़ों दोनों की पेट की गैस की समस्याएं दूर करने के लिए किया जाता है। इस मसाले के दो तीन फूल पानी में डालें और उबालें। इस पानी या चाय को पीने से गैस की परेशानी में आराम मिलता है।

  • इसे अक्सर खाने के बाद माउथफ्रेशनर के रूप में खाया जाता है। ये पाचन क्रिया को तेज़ करता है।

  • दूध में इसे मिलाकर उबालें और फिर पाचन संबंधी लाभ उठाने के लिए पियें।

  • इस मसाले को आप अपने सूप और करी में मिलाकर भी ले सकते हैं। इसका पाउडर बनाकर डालें।

मूल स्रोत –A wonder spice for treating gas troubles and colic

अनुवादक –Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Getty Images

 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।