पीठ और कंधे में दर्द इन दिनों आम हो चला है। हमारा लाइफस्टाइल ऐसा ही कि हमारी रीढ़ की हड्डी इससे बहुत प्रभावित हो रही है। लेकिन, योग का महज़ एक आसन आपको इन समस्याओं से राहत दिला सकता है।पर्वतासन में शरीर पर्वत की चोटी जैसा लगता है। ये आसन बहुत आसान और फायदेमंद है। रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और पीठ के निचले हिस्से पर अच्छा प्रभाव डालता है। छाती गले और कंधों के जोड़ के लिए भी ये बहुत अच्छा माना जाता है।
पर्वतासन की विधि
- व्रजासन में बैठकर हथेलियों को छाती के आगे जोड़ें।
- जोड़ी हुई हथेलियों को सिर के ऊपर जितना हो सके तानें।
- बाज़ू कान को छू रहे हों। खुद को एकदम सीधा रखें।
- कूल्हों को एड़ियों से ऊपर बिना उठाए, उसी स्थिति में रहें।
- धीरे से जोड़ी हुई हथेलियों को छाती के पास ले आएं। फिर जांघों के पास रखें।
विडियो स्रोत: Shilpa’s Yoga/ YouTube
चित्र स्रोत: Shutterstock
Published: August 10, 2015 6:30 pm | Updated:January 4, 2017 6:34 pm