... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:26 PM IST
Read this in English
महिलाओं में यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) एक आम समस्या है। इस इंफेक्शन को दूर करने में दवाएं तो आपकी मदद करती ही हैं, लेकिन फिर भी कई महिलाओं को ये समस्या बार-बार होती है। डॉक्टर महिलाओं को इन समस्याओं से बचाने के लिए साफ-सफाई की सलाह देते हैं, और डायट में भी कुछ बदलाव बताते हैं। अरारोट पाउडर एक ऐसी चीज़ है, जिसे अगर आप इपनी डायट में शामिल करती हैं तो आपको बार-बार होने वाले यूटीआई से राहत मिल सकती है। अरारोट में काफी मात्रा में फॉलेट होता है, ये पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करता है और दिल को भी सेहतमंद रखता है।
यूटीआई में अरारोट क्यों?
अरारोट एक डेम्यूल्सेंट (demulcent) है जिसका मतलब ये है कि ये यूरीनरी ट्रैक्ट को आराम पहुंचाता है। इसलिए इंफेक्शन के दौरान इससे दर्द में राहत मिलती है। अरारोट एंटीसेप्टिक होता है और इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जो इंफेक्शन को ठीक करने में मददगार होते हैं। अरारोट पाऊडर की साइटोटॉक्सिक प्रक्रियाओं के कारण इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
इस्तेमाल का तरीका
अरारोट आसानी से बाज़ार में मिल जाता है। इसे नियमित रूप से दूध में मिलाकर पीने से बार-बार यूटीआई की समस्या से निपटा जा सकता है। अरारोट बिस्किट भी बाज़ार में उपलब्ध हैं। अरारोट का इस्तेमाल ग्रेवी और करी को गाढ़ा करने के लिए भी किया जाता है। हांलाकि ध्यान रखना चाहिए कि इसकी सीमित मात्रा का ही सेवन किया जाए, वरना ये आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।
मूल स्रोत - Prevent recurrence of UTI with arrowroot powder
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।