hamburger icon
A
Read in English

किडनी की पथरी से छुटकारा दिलाएगा नींबू का रस! जानिये कैसे

अगर आपको किडनी की पथरी की समस्या है तो ये आसान उपचार ज़रूर पढ़ें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:54 PM IST

Read this in English

जब किडनी के अंदर कैल्शियम और ऑक्ज़ालेट (oxalate) जैसे मिनरल्स जमा हो जाते हैं तो वो पथरी का रूप ले लेते हैं। पथरी के छोटे छोटे टुकड़े तो मूत्रवाहिनी (यूरेटर्स) से निकल जाते हैं लेकिन जो बड़ी टुकड़े नहीं निकल पाते, उनकी वजह से दर्द होता है। इस दर्द से राहत पाने के लिए आप कुछ प्राकृतिक उपचार अपना सकते हैं। ऐसा ही एक उपचार है, लेमनेड यानी नींबू के रस की थेरेपी। (इसे भी पढ़ें, सोडे और नींबू के प्रयोग से चमकाएं दांत)

किडनी की पथरी पर नींबू के प्रभाव:

  • नींबू के रस में काफी उच्च मात्रा में सिट्रिक एसिड होता है जिसके प्रभाव से किडनी में मौजूद कैल्शियम और ऑक्ज़ालेट की पथरी घुल जाती है।

  • नींबू के रस से पथरी बनने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है।

  • इसके अलावा, यह पानी के अलावा एक अन्य पेय हो जाता है, जो आपकी दिन की पेय पदार्थों की खुराक बढ़ाता है। शरीर में जितना पानी मौजूद होगा उतना प्राकृतिक रूप से शरीर के दूषित पदार्थ निकल जाएंगे। इसकी वजह से छोटी पथरी शरीर से यूरीन के जरिये बाहर आ जाती हैं।

टिप

नींबू का रस निकाल कर उसे एक ग्लास सादे पानी में मिला लें। इसमें चीनी न मिलाएं। जिन लोगों को किडनी की पथरी होती है डॉक्टर उन्हें दिन में 5-6 कप नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं। (इसे भी पढ़ें, वज़न घटाने का नुस्ख़ा #28: शहद और नींबू के मिश्रण से वज़न घटाएं)

मूल स्रोत - Try lemonade or lime juice therapy to get rid of kidney stones

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Getty Images

संदर्भ:

Cure for Kidney Disease By V.T.

Shriganesh R. Barnela et al. Medical management of renal stone


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।