... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:26 PM IST
Read this in English
क्या आप बवासीर यानी पाइल्स से परेशान हैं? इस समस्या में आराम पाने के लिए ट्राई करें जीरा! जीरे में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, सोडियम, पोटैशियम, थायमीन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन सी और ए जैसे मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं। जीरा एक ऐसा मसाला है जो आपके पूरे शरीर को फायदा पहुंचाता है।
जीरे में फाइबर और कार्मेटिव (carmative) तत्व मौजूद होते हैं जिससे कि पाचन क्रिया बेहतर होती है और मल (स्टूल) नर्म हो जाता है। इसके अलावा, ये खाने के पाचन तंत्र में ले जाने में पेट की मदद करता है और अगर आपको इंफेक्शन हो तो उन्हें दूर करता है।
बवासीर में इस्तेमाल का तरीका
थोड़े से जीरे को भून लें और फिर उसका पाउडर बनाएं। इस पाउडर को गर्म पानी में मिलाएं और हर रात सोने से पहले पियें। तीन से चार दिन में आपको पाइल्स की समस्या में आराम महसूस होगा।
मूल स्रोत –Good health tip #3: Try jeera for relief from piles
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।