hamburger icon
A
Read in English

पीरियड्स के पेट दर्द में राहत पहुंचाए सौंफ की चाय

क्या आप भी पीरियड्स के दर्द से परेशान हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 8:12 PM IST

Read this in English

पीरियड्स में होने वाला दर्द और क्रैंप्स आपको बेचैन कर देते हैं। ऐसे में रोज़मर्रा के काम करना तो जैसे नामुमकिन हो जाता है। अगर आप ऐसे में मजबूरन पेनकिलर्स खाती हैं, तो आपके पास अब एक ऑप्शन है। सौंफ की चाय पीने से आपको पीरियड्स में होने वाले इस तेज़ दर्द से राहत मिल सकती है। सौंफ में एंटी-इनफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो आपको नेचुरल तरीके से मेन्सट्रुअल पेन से राहत दिलाते हैं। (इसे भी पढ़ें, पीरियड्स का दर्द करे बेहाल तो अपनाएं ये 10 घरेलू उपाय)

कैसे करती है ये काम

पीरियड्स के दौरान कुछ हार्मोन्स आपके खून में रिलीज़ हो जाते हैं जो कि यूट्रस की वॉल्स पर जमा हो जाते हैं और दर्द पैदा करते हैं। सौंफ के इस्तेमाल से यूट्रस और पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है, जिससे इस दर्द में राहत मिलती है। जर्नल ऑफ रिसर्च इन ऑयुर्वेद में प्रकाशित एक अध्ययन में ये पाया गया कि जो महिला पीरियड्स के दौरान सौंफ खाती है उसे दर्द काफी कम होता है।

सौंफ की चाय बनाने की विधि

  • एक कप पानी में एक चम्मच सौंफ मिलाएं।
  • अब इसे 5-10 मिनट के लिए उबलने दें।
  • अब इसे छान लें, और ज़रूरत हो तो शहद मिला लें।

पीरियड्स शुरू होने से तीन दिन पहले इस सौंफ की चाय को दिन में दो बार पियें और फिर देखिये, आपको पीरियड्स के दौरान होने वाले क्रैंप्स में कितनी कमी महसूस होती है।

मूल स्रोत - This aromatic tea REALLY works for menstrual cramps!

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock.com


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।