इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पियें ये हर्बल काढ़ा

क्या आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:26 PM IST

Read this in English

एक बार फिर से मौसम बदलने का समय आ गया है। सर्दियों की शुरुआत से पहले ही लोग बीमार पड़ने लग जाते हैं। ऐसे में उन लोगों को बुख़ार, सर्दी-खांसी होने का सबसे ज़्यादा डर रहता है जिनकी इम्यूनिटी कम होती है। लेकिन इससे बचने का एक उपाय है। आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने वाला हर्बल काढ़ा। (इसे भी पढ़ें, इस काली मिर्च के काढ़े से पेट की चर्बी एक महीने में घटायें)

कैसे करता है हर्बल काढ़ा मदद

इम्यूनिटी बढ़ाने वाला ये हर्बल काढ़ा इलायची, दालचीनी, तुलसी की पत्तियों, अदरक और काली मिर्च से मिलाकर बनाया जाता है। ये सभी न सिर्फ वात और पित्त के स्तर को कम करते हैं, बल्कि उन्हें नियंत्रित भी रखते हैं। इस देसी काढ़ें में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इनफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो इंफेक्शन से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। साथ ही, ये आपके शरीर को डीटॉक्सीफाई करते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। ये काढ़ा आपकी पूरी सेहत के लिए लाभकारी है। (इसे भी पढ़ें, आपकी इम्यूनिटी इन 3 तरीकों से घटाती है कॉफी)

काढ़ा बनाने का तरीका

  • एक इलायची, 2-3 काली मिर्च दरदरी पीसकर, 2-3 छोटे टुकड़े दालचीनी, 4-5 तुलसी की पत्तियां और सौंथ यानी सूखे अदरक को एक ग्लास पानी में उबालें।
  • इसे 10 मिनट तक उबालें और फिर आंच से उतार लें।
  • इसे छानें और गर्म-गर्म पियें।
  • अगर आपको इसका स्वाद अच्छा न लगे तो कुछ बूंदें शहद की मिला लें।

इस काढ़े को हर रोज़ पीने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ जाएगी और इंफेक्शन से बचाव होगा।

मूल स्रोत - Try this desi herbal kadha for better immunity!

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Getty Images

 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source