सर्दी-खांसी में ऐसे करें अदरक का इस्तेमाल

क्या आपके गले में दर्द है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:26 PM IST

Read this in English

अगर दिन की शुरुआत एक कप अदरक वाली चाय पीने से की जाए तो इससे न सिर्फ शरीर और मन ताज़गी महसूस करता है बल्कि इसके ढेर सारे दूसरे फायदे भी हैं। और अगर आप चाय पीना पसंद नहीं करते, तो आप अदरक का जूस ट्राई कर सकते हैं। आसानी से उपलब्ध होने वाला अदरक आपको खांसी, सर्दी, गले में दर्द, अस्थमा, ब्रौंकाइटिस और ऐलर्जी से राहत दिलाता है। (इसे भी पढ़ें, त्वचा और बालों के लिए अदरक के आश्चर्यजनक फायदे)

कैसे काम करता है अदरक

अदरक में कुछ ऐन्टीहिस्टमीन तत्व हैं जो कि एलर्जी और सर्दी के लक्षणों से लड़ते हैं। इससे सांस से जुड़ी समस्याएं जैसे कि अस्थमा और ब्रौंकाइटिस में राहत मिवती है। साथ ही इससे मकस निकल जाता है और श्वासनली साफ होती है।

इस्तेमाल का तरीका

सर्दी-जुकाम और खांसी में आमतौर में गले में दर्द और सूजन हो जाती है। वहीं, अस्थमा और ब्रौंकाइटिस के मरीज़ों को ये समस्या कभी भी हो जाती है। इनसे निपटने के लिए आप अदरक का निम्न तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं।

1)   अदरक की चाय – एक कप पानी में थोड़ा सा अदरक कूटकर या बारीक काटकर डालें, साथ ही कुछ चाय की पत्तियां भीं। इन्हें 10-15 मिनट तक के लिए उबलने दें। अब छान लें और पियें। बेहतर परिणामों के लिए इसमें कुछ पत्ते तुलसी के भी मिलाए जा सकते हैं। (इसे भी पढें, हेल्दी रेसिपी: अदरक काली मिर्च की चाय)

2)  अदरक जूस मिक्सचर – अगर आपके गले में तेज दर्द है तो सुबह-सुबह एक चम्मच अदरक के रस में शहद मिलाकर पी लें। खांसी से निपटने के लिए अदरक के रस में शहद और सौंफ का अर्क मिलाकर पियें।

मूल स्रोत - Here’s how to use ginger for coughs and colds

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source