सिरदर्द दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

क्या आप भी सिरदर्द से परेशान हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 8:12 PM IST

Read this in English

सिरदर्द सुनने में जितनी छोटी समस्या लगती है, उतनी परेशान करती है। कई बार तो आप पूरे दिन भर अपना सिर पकड़ कर बैठे रहते हैं। दर्द की वजह से किसी काम में मन नहीं लगता। ऐसे में अक्सर लोग दवा खा लेते हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बता रहे हैं जिसको अपनाने के बाद आपको दवा का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।पान के पत्तों और अरंडी का तेल (कैस्टर ऑयल) आपको सिरदर्द से राहत पहुंचाएगा।

ये नुस्ख़ा कैसे करता है काम

पान के पत्तों में दर्द दूर करने वाले और ठंडक पहुंचाने वाले तत्व होते हैं, जो सिरदर्द में राहत पहुंचाते हैं। उसके अलावा, अरंडी के तेल में शक्तिशाली एंटी इन्फ्लैमटोरी तत्व होते हैं जो आसानी से त्वचा के अंदर जाकर दर्द से राहत पहुंचाते हैं।

इस्तेमाल का तरीका

  • तवे पर थोड़ा कैस्टर ऑयल लगाकर तवा गर्म करें।
  • अब इस तवे पर पान के पत्ते को सेंकें। उसे भूरा होने तक दबाकर रखें।
  • अब इसे ठंडा करें ताकि इससे आपका माथा जले नहीं।
  • हल्का गर्म रह जाने पर माथे पर जहां दर्द हो रहा है वहां पर रखें।

इस उपाय को अपनाकर आपको बहुत जल्द सिरदर्द से राहत मिल जाएगी। और हां, कोशिश करें कि पत्ते को थोड़ा गर्म ही माथे पर लगाएं, इससे जल्दी फायदा होगा।

मूल स्रोत - Home remedy for headaches that works like a charm!

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source