hamburger icon
A
Read in English

एनीमिया दूर करने के लिए खाएं गुड़-चना

क्या आपको एनीमिया है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 8:12 PM IST

Read this in English

ज़्यादातर महिलाओं को कभी न कभी एनीमिया की समस्या हो ही जाती है। इसमें शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है और पीड़ित व्यक्ति थकाक और कमज़ोरी महसूस करता है। शरीर में आयरन कम होने पर ही हीमोग्लोबिन कम होता है। इसलिए ऐसी स्थिति में आपको कुछ ऐसा खाना चाहिए जिससे कि आपको आयरन मिले। ऐसे में चना और गुड़ खाना बहुत फायदेमंद होता है। इस बात को जानी मानी न्यूट्रीशनिस्ट और डाइटीशियन दीपशिखा अग्रवाल ने भी माना है। (इसे भी पढ़ें, वज़न घटाने से लेकर एनीमिया से बचाव तक, जानिये सूजी के सभी 6 फायदे)

कैसे करता है चना-गुड़ मदद?

गुड़ में उच्च मात्रा में आयरन होता है। इसमें सादी शुगर भी मौजूद होती है। इसका आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। वहीं दूसरी तरफ, भुना चना प्रोटीन और आयरन दोनों का अच्छा स्रोत है। इन दोनों को मिलाकर नियमित रूप से खाने से न सिर्फ एनीमिया की समस्या दूर होती है बल्कि आपको ऊर्जा भी मिलती है।जब आपका शरीर अपने अंदर आयरन अवशोषित करता है तो आपको ऐनर्जी महसूस होती है।

कैसे खाएं?

भुने चने और गुड़ को लाकर रखें, ये दोनों ही आसानी से बाज़ार में उपलब्ध होते हैं। एक मुट्ठी चना और थोड़े गुड़ को एक साथ खाएं, या एक के बाद एक। हालांकि दोनों को मिलाकर खाने में स्वाद ज्यादा अच्छा आता है।

मूल स्रोत - An excellent desi snack to beat anemia!

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।