... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 8:12 PM IST
Read this in English
अब जब अगली बार पार्टी की अगली सुबह हैंगोवर से सिर आपका घूमें, तो दवा की बजाए नाशपाती ट्राई करें। या फिर, पार्टी में जाने से पहले नाशपाती खा लें। कॉमनवेल्थ साइन्टिफिट एंड इंडस्ट्रिअल रिसर्च ऑर्गेनाइज़ेशन के एक अध्ययन में ये बात सामने आई कि अल्कोहल से पहले नाशपाती या नाशपाती का जूस पीने से हैंगोवर के प्रभावों से बचा जा सकता है।
कैसे करती है नाशपाती ये काम
अल्कोहल का सेवन आमतौर पर शरीर को डीहाइड्रेट कर देता है जिससे कि नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस प्रभावित हो जाता है। नाशपाती में मौजूद शुगर शरीर में इस बैलैंस को फिर से बनाती है। नाशपाती में विटामिन सी भी होता है, जो शरीर को पोषण देता है जो कि हैंगोवर से लड़ने में मददगार साबित होता है। नाशपाती का मैग्नीशियम हैंगओवर में होने वाले सिर दर्द को कम करता है। नाशपाती से मतली की समस्या भी ठीक हो जाती है और ध्यान केंद्रित होना आसान हो जाता है। इसलिए अगर आपको हैंगओवर के वक्त ऑफिस का काम भी करना है तो नाशपाती आपके लिए परफेक्ट रेमेडी है।
रात को अल्कोहल के सेवन के बाद जब आप सोने लगें तो उससे पहले एक नाशपाती और एक ग्लास पानी पियें, या फिर एक ग्लास नाशपाती का जूस पियें। इससे आप अगली सुबह फ्रेश फील करेंगे। नाशपाती का जूस बनाने के लिए नाशपाती के टुकड़ों, थोड़ा पानी, शहद और अदरक को मिलाकर पीस लें। ये सभी चीज़ें हैंगओवर दूर करती हैं।
मूल स्रोत - This fruit is your answer for alcohol hangovers
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Shutterstock Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।