... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 8:12 PM IST
Read this in English
अगर आपको या आपके किसी प्रियजन को अस्थमा यानी दमा है, को आपके किचन में गुड़ ज़रूर मौजूद होना चाहिए। गुड़ में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो श्वास प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। और हां, गुड़ से कैलोरी बढ़ने की फिक्र न करें, ये आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगा। गुड़ में चीनी से बहुत ज्यादा मिनरल्स और विटामिन होते हैं, जो आपकी पूरी सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। आइये जानते हैं कि गुड़ अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद क्यों है:
आयरन की उच्च मात्रा
गुड़ में मौजूद आयरन एनीमिया से लड़ता है और ब्लड काउंट बढ़ाता है। ऐसे में, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है और साथ ही, श्वास क्रिया भी।
एंटी-एलर्जिक तत्व
गुड़ में एंटी एलर्जिक तत्व मौजूद होते हैं। गुड़ खाने से फेफड़े एलर्जी से दूर रहते हैं जिससे कि खांसी और छींक नहीं आती। अस्थमा के इन लक्षणों से लड़ने में गुड़ इस तरह से भी मदद करता है।
मिनरल्स से भरपूर
गुड़ में पोटैशियम, सोडियम, कैल्शियम फास्फोरस और ज़िंक मौजूद होता है। ये सभी मिनरल्स आपको हेल्दी रखने के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा, इसमे मौजूद मैग्नीशियम ब्रोंकिअल मसल्स को रिलैक्स करता है। ये मसल्स श्वास को नियमिक करती है, जिससे कि अस्थमा मरीज़ को राहत मिलती है।
खाने का तरीका
मूल स्रोत - Jaggery or gur – a natural way to control asthma
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।