hamburger icon
A
Read in English

Rheumatoid Arthritis से आपके पांवों और टखनों पर क्या असर पड़ता है

रूमटॉइड आर्थराइटिस से प्रभावित 90% से अधिक लोगों को पांव और टखनों से जुड़ी परेशानियां दिखने लगती हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:42 AM IST

अगर आपको लगता है कि रूमटॉइड आर्थराइटिस (rheumatoid arthritis RA) एक क्रोनिक बीमारी है, जो केवल कलाई और हाथों में सूजन पैदा करती है। तो आप आपको बता दें कि आपकी जानकारी बहुत कम है। दरअसल आरए से प्रभावित 90% से अधिक लोगों को पांव और टखनों से जुड़ी परेशानियां दिखने लगती हैं। यह सूजन आपके रोज़मर्रा के कार्यों में भी अड़चन डालता है। आपकी मदद के लिए फोर्टिस एसएल रहेजा हॉस्पिटल, मुंबई के ऑर्थोपेडिक सर्जन और नी एंड फूट सर्जरी स्पेशलिस्ट, डॉ. प्रदीप मोनूत बता रहे हैं कि आरए का आपके टखनों और पांवों पर कैसा असर पड़ता है।

टखने- अगर रूमटॉइड आर्थराइटिस आपके टखनों को प्रभावित करता है तो आपको सीढ़ियां उतरने जैसे कार्यो में परेशानी हो सकती है। क्योंकि ऐसे कामों में टखनों की गतिविधियों में अवरूद्ध आता है। यही नहीं बीमारी के बढ़ने और इसका इलाज नहीं करने पर मरीज़ के लिए चलना और खड़े रहना भी मुश्किल हो जाता है।

पांव- पांव का मध्यभाग पांव के बाक़ी दोनों हिस्सों की गतिविधियों को नियंत्रित करता है। इसीलिए इस भाग में सूजन होने पर आपको घास जैसी असमतल जगहों पर चलने में दिक्कत होती है। तो वहीं इस हिस्से में उठनेवाला दर्द भी आरए का एक संकेत है। समय के साथ यह पांव की बनावट को भी प्रभावित करता है जिसकी वजह से हड्डियां सरकने लगती हैं और आपके पैर का आकार बेढ़ंग होने लगते हैं।

पांव का ऊपरी भाग- आरए पांव के ऊपरी हिस्से को भी प्रभावित करता है जिसका काम पांव के मध्यभाग को सपोर्ट प्रदान करना है। पांव की रचना कमज़ोर होने के कारण लचीलापन और झुकाव कम होने लगता है। जिसके चलते पैर का अग्रभाग बाहर की तरफ सपाट दिखने लगता है। यही नहीं यह उपास्थि या कार्टलज (cartilage) को भी नुकसान पहुंचाता है। जो आर्थराइटिस के गंभीर दर्द की स्थिति पैदा करता है और अगर सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो इसकी वजह से आपके पैर का अकार भी बदल जाता है।

पैर का अग्रभाग– अंगूठा और उंगलियों जैसे अंग पैर का अग्रभाग कहलाते हैं और इस भाग पर रूमटॉइड आर्थराइटिस का असर विशेष रूप से पड़ता है। पैर का अग्रभाग काफी अनोखा हिस्सा है। जहां आरए के दौरान कॉर्न या गोखरू, पंजे और पैर की उंगलियों या पैर की गेंद के नीचे दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए किसी ऑर्थोपेडिक सर्जन से मिलकर इसका सही इलाज कराएं।

रूमटॉइड आर्थराइटिस की वजह से उंगलियों और पैर के जोडों में दर्द या परेशानियां महसूस हो सकती हैं। जिसकी वजह से चलना-फिरना मुश्किल भी हो जाता है। शुरुआती स्तर पर महसूस होनेवाले संकेतों को पहचान कर जांच कराने से जल्द इलाज और आराम मिल सकता है। आरए के शुरुआती स्टेज पर इलाज में दवा, फ़िज़ियोथेरेपी, पट्टी या स्प्लिन्ट (splints) और सही प्रकार के जूते पहनने की सलाह आदि शामिल होते हैं। हालांकि एडवांस स्टेज के इलाज में सर्जरी की भी ज़रूरत पड़ सकती है। ध्यान रहे कि केवल एक अनुभवी फुट और एंकल सर्जन ही आरए के सही स्थान का पता लगा सकता है। इसलिए अच्छे परिणाम के लिए किसी स्पेशलिस्ट से ही सलाह लेनी चाहिए।

Read this in English.

अनुवादक -Sadhna Tiwari

चित्र स्रोत- Shutterstock