
... Read More
आमतौर पर बदलते मौसम के कारण लोगों को बार-बार सर्दी-खाँसी हो जाती है। सर्दी-खाँसी के लिए लोग डॉक्टर के पास जाने से भी कतराते हैं। आप घरेलू उपचार से भी इसके लक्षणों से राहत पा सकते हैं। दवाईओं के अलावा एक आसान और घरेलू उपाय है- हर्बल टी। इसको बनाना भी आसान है और यह सर्दी-खाँसी से राहत भी दिलाती है।
इसमें ऐसा क्या है जिससे यह बार-बार होने वाले सर्दी-खाँसी से राहत दिलाती है?
यह हर्बल टी इलायची, काली मिर्च, अदरक, तुलसीऔर दालचीनी के औषधिय गुणों (medicinal properties) से भरपूर होती है। इन हर्बल चीजों का सम्मिश्रण न सिर्फ सर्दी-खाँसी के लक्षणों को कम करती है बल्कि प्रतिरोधी क्षमता को भी बढ़ाती है। इन मसालों का एन्टी-बैक्टिरीअल और एन्टी-इन्फ्लैमटोरी गुण गले के सूजन को कम करने के साथ-साथ म्यूकस को भी हटाती हैं। इसमें जो तुलसी के पत्ते होते हैं वे एक्सपेकटोरेंट का काम करते हैं जो हालत को और भी बदतर होने से बचाते हैं।
इस हर्बल टी को कैसे बनाया जाय?
अगली बार जब आप गले में दर्द, सर्दी या खाँसी महूसस करेंगे तब इस हर्बल टी को दिन में दो बार पियें ताकि आपकी हालत ज़्यादा न बिगड़े।
नोट- यह सिर्फ घरेलू उपचार हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल करने के पहले डॉक्टर की सलाह ले लें।
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।