... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 3, 2017 4:38 PM IST
छालों या स्कॉल्डिंग वॉटर (scalding water), गर्म तेल और चिकनाई की वजह से अक्सर रसोई में जलने की घटनाएं होती रहती हैं, और अगर आपको पता नहीं कि घर में जलने की ऐसी छोटी-मोटी तकलीफों से राहत कैसे पाई जाए तो आजमाइए ये घरेलू नुस्खें जिसे कई लोगों ने आज़माया है।
आइस पैक या ठंडा पानी- उपनीत कहती हैं, ‘जलने पर मैं या तो आइस पैक लगाती हूं या जली हुई त्वचा पर 10-15 मिनट तक ठंडा पानी डालती रखती हूं। इससे दर्द भी कम होता जाता है और जली हुई त्वचा को राहत भी मिलती रहती है’।
ऐलो वेरा- भव्या ने बताया कि, ‘कहीं भी जल जाने पर मैं एलो वेरा का प्रयोग करती हूं। ऐसा कहा जाता है कि,ऐलो वेरा से जली हुई त्वचा में दर्द और बैक्टेरिया कम होता है। चूंकि ऐलो वेरा के सक्रिय तत्व एसमैनन (acemannan) का असर जल्दी होता है, इसीलिए ताज़े पत्तों के जेल को लगाना चाहिए। ताज़ा ऐलो जेल तुरंत दर्द से राहत दिलाता है और इससे दाग पड़ने की सम्भावना भी कम हो जाती है’।
नमक का पानी – ‘जलने पर मैं नमक और पानी का लेप लगाती हूं जिसे सुखने के बाद ठंडे पानी से साफ करती हूं। दाग न पड़े इसलिए मैं दिन में इसे कई बार लगाती हूं’।- यह है तरीका दीपाली का। दरअसल नमक राहत देनेवाला और रोगाणुरोधी तत्व है। जो आपकी त्वचा को छिलने और उसे बैक्टीरियल इन्फेक्शन से भी बचाता है।
शहद- ‘ मैं जलने पर जले हुए हिस्से पर ढेर सारा शहद लगाती हूं। 15 मिनट बाद आप इसे साफ कर सकते हैं। दरअसल शहद का दिन में कई बार इस्तेमाल करने से जल्दी आराम मिलता है।’, यह नुस्खा बताया मीनाक्षी ने। उनके मुताबिक सादे शहद का एंटीसेपटिक गुण जलन से राहत दिलाने में मदद करता है।
केले का छिलका- चंदना ने बताया कि, ‘ जली हुआ त्वचा पर केले का छिलका तब तक रखें रहें जब तक कि वह काला न हो जाए।’ दरअसल केले के छिलके में एंटीऑक्सिडेंट तत्व होते हैं जो सूजन और जलन कम करते हैं।
दूध- पायल ने बताया, ‘मैं एक साफ कपड़े को दूध में डुबोकर जली हुई त्वचा पर रख देती हूं और हर 3-4 घंटें बाद इसे दोहराती रहती हूं।’, ऐसा कहा जाता है कि दूध में मौजूद फैट जल्द इलाज़ और जलन से राहत दिलाने का काम करेगी।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.