... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
बढ़ती हुए उम्र में कई तरह की बीमारियाँ आपको जकड़ने लगती हैं। जोड़ों का दर्द उनमें से सबसे आम बीमारी है। लेकिन ज़्यादातर लोग इसके दर्द को तब तक नजरअंदाज करते रहते हैं जब तक कि वह भयानक रूप धारण न कर ले। इस परिस्थिति में आने के बाद दवा खाने और लेप या रोग़न (ointment) लगाने के सिवा कोई चारा नहीं बचता है। इस परिस्थिति में आप नैचरल तरीके से भी जोड़ो के दर्द से राहत पा सकते हैं, वह नैचरल तरीका है- अरंडी के तेल का मसाज़।
क्या अरंडी का तेल सचमुच दर्द को कम करता है?
आम तौर पर कैस्टर ऑयल या अरंडी के तेल से जोड़ों के दर्द का इलाज किया जाता है। अर्थराइटिस में मूल रूप से जोड़ों में दर्द होता है। कैस्टर ऑयल का एन्टी-इंफ्लेमेटरी यौगिक दर्द को कम करता है। यह तेल प्रतिरक्षी तंत्र (immune system) को संतुलित करके एन्टीबॉडी को बनाता है जो सूजन को कम करता है। त्वचा कैस्टर ऑयल को जल्दी सोखता है और उसका एन्टी-इन्फ्लैमटोरी गुण जोड़ो के दर्द एवं उससे संबंधित लक्षणों को कम करके मसल्स और धमनी या नाड़ी के सूजन को कम करता है।
जोड़ों के दर्द के लिए
अगर आप जल्दी दर्द से राहत पाना चाहते हैं तो कैस्टर ऑयल को गर्म करके जोड़ों पर लगायें। फिर जोड़ों पर हॉट वाटर पैक रखने से भी दर्द से जल्दी राहत मिलती है। अगर आपको आर्थ्राइटिस है तो इस प्रक्रिया को हफ़्ते में दो बार दोहरायें।
आर्थ्राइटिस के लिए
कैस्टर ऑयल में रात भर कपड़े को भिगोकर रखने के बाद अतिरिक्त तेल को निचोड़कर निकाल लें। उसके बाद कपड़े को दर्द वाले जगह पर लगाकर रखें। आराम पाने के लिए उसके ऊपर कम-से-कम एक घंटे तक हीटिंग पैड रखें। इस प्रक्रिया को पंद्रह दिन में एक बार करें। जोड़ों में दर्द न होने पर भी इसको कर सकते हैं। पढ़े- गठिये के दर्द से राहत पाने के प्राकृतिक तरीके
मूल स्रोत- Castor oil — an extraordinary home remedy for joint pain
अनुवादक- Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Getty image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।