... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read in English
अनुवादक – Shabnam Khan
थ्रीडी मूवी देखना बहुत रोमांचक अनुभव होता है। न सिर्फ छोटे बच्चे बल्कि बड़ों को भी इसका काफी शौक होने लगा है। लेकिन कई लोगों का मानना ये भी है कि थ्रीडी मूवीज़ या थ्रीडी गेम्स खेलने से आंखों को नुकसान पहुंचता है। इनसे नज़र कमजोर होती है और आई इंफेक्शन भी हो सकता है। मुंबई के आईकॉनिक आई हॉस्पिटल की पीडियाट्रिक और स्क्विंट स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्राची अगाशे के अनुसार, थ्री डी ग्लासेज़ पहनने से आंखों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।
कुछ लोगों को थ्रीडीमूवी देखते हुए सिरदर्द, सिर चकराना या मतली हो सकती है, लेकिन वो भी अस्थाई होती है जो ब्रेक लेने से ठीक हो जाती है। ये बिल्कुल वैसा ही जैसे चलती हुई कार या बस में आपको मोशन सिकनेस होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि थ्रीडी मूवी में तस्वीरें आपकी आंखों के बहुत नज़दीक महसूस होती है, वो तस्वीरें लगातार हिलती हैं जिसकी वजह से आपकी आंखों पर काफी दबाव पड़ता है। इससे सिरदर्द व मतली हो सकती है। हालांकि ऐसा कोई अध्ययन नहीं है जो थ्रीडी ग्लासेज़ पहनने से होने वाले किसी बड़े नुकसान के बारे में दावा करे।
इंफेक्शन और आंखों पर पड़ने वाले दबाव से कैसे बचें?
अगर आपको लगता है कि थियेटर में मिलने वाले थ्रीडी चश्मे से आपको इंफेक्शन हो सकता है तो आप अपना थ्रीडी चश्मा साथ लेकर जाएं। अगर आपको वो नहीं मिलता तो इतनी कोशिश करें कि चश्मा लगाने से पहले उसे साफ कर लें, और ध्यान से देख लें कि वो कहीं से टूटा तो नहीं हुआ है। अगर उसमे स्क्रैच पड़ा हुआ है तो ठीक से दिख नहीं रहा तो इससे भी आंखों पर ज़ोर पड़ता है। अगर आपके पहले किसी ऐसे शख्स ने उसे पहना है जिसे कंजक्टीवाइटिस हो तो आपको बिना सैनेटाइज़ किये उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, वरना आपको भी ये इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए हमेशा थ्रीडी ग्लासेज़ साफ करके ही पहनें।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ -Solimini AG. Are There Side Effects to Watching 3D Movies? A Prospective Crossover Observational Study on Visually Induced Motion Sickness. Mendelson JE, ed. PLoS ONE. 2013;8(2):e56160. doi:10.1371/journal.pone.0056160.