हथेलियों पर बहुत ज्यादा पसीना आता है, क्या कोई बीमारी है?

हथेलियों पर पसीना आने का कारण चिंता, तनाव या अत्यधिक उत्साहित होना भी हो सकता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:38 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

मैं 24 वर्षीय महिला हूं और मेरी हथेलियों पर बहुत पसीना आता है। यहां तक कि जब गर्मी भी नहीं होती, तब भी पसीना आता है। मैंने नोटिस किया है कि मेरे हाथ हमेशा गीले रहते हैं जिस वजह से मुझे हाथ पोंछने के लिए हमेशा अपने पास टिश्यू पेपर रखने पड़ते हैं। मुझे किसी से हाथ मिलाने से पहले अपने हाथों को पोंछना पड़ता है, मुझे दरवाजा खोलने और कोई भी सामान पकड़ने आदि में परेशानी होती है। हथेलियों पर पसीने आने का क्या कारण है और क्या मुझे चिंतित होना चाहिए? पढ़ें - पसीने की बदबू से कैसे राहत पायें

इस सवाल का जवाब मुंबई स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में कंसल्टेंट फिजिशन डॉक्टर प्रदीप शाह दे रहे हैं।

हथेलियों पर पसीना आना स्वास्थ्य के लिहाज से बुरा नहीं है। गर्मियों में हथेलियों पर पसीना आम बात है लेकिन अगर गर्मियों के अलावा पसीने आ रहे हैं, तो मेडिकल भाषा में इसे हाइपरहिड्रोसिस (hyperhidrosis) कहा जाता है। इस समस्या का सबसे बड़ा लक्षण ये है कि आपका हाथ चिपचिपा रहता है। ये ज़रूरी नहीं है कि आपको बाहरी तापमान या आपके द्वारा काम करने पर ही पसीना आ सकता है, ये पसीने की ग्रंथियों की वजह से आ सकता है।

हथेलियों पर पसीना आने का दूसरा कारण चिंता, तनाव या अत्यधिक उत्साहित होना भी हो सकता है। पसीने की ग्रंथियां मुख्य रूप से पैर और हाथ में मौजूद होती हैं और वो सीधी सिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम से जुड़ी होती हैं और आपके तनाव ग्रस्त होने पर एक्टिव हो जाती हैं। हाइपरहिड्रोसिस आपके स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source