लेट पीरियड्स से हैं परेशान? ये नैचुरल उपाय दिलाएगा राहत

आम हो चुकी है delayed periods की समस्या।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

मुझे पीसीओडी (PCOD) है। डॉक्टर ने मुझे मेटफॉर्मिन एसआर (Metformin SR)1000मिलीग्राम लेने की सलाह दी है। लेकिन मैं नैचुरली इस समस्या से राहत पाना चाहती हूं। क्या कोई ऐसा नैचुरल उपाय है जिसकी मदद से मेरे पीरियड्स टाइम पर हो, लेट न हो। प्लीज़ सलाह दें।

इस सवाल का जवाब हमारी एक्सपर्ट अनुसुया सुरेश ने दिया है।

आपके डॉक्टर ने आपको जो दवा दी है, अच्छा होगा कि आप उसे नियमित रूप से लेते रहें, क्योंकि डॉक्टर ने किसी खास कारण से आपको ये दवा खाने की सलाह दी होगी। लेकिन अगर आप पीसीओएस में राहत के लिए नैचुरल उपाय जानना चाहती हैं तो आप नैचुरल दवाएं जैसे कि लिकोराइस, जिमनेमा और ट्रिब्यूलस आदि आज़मा (licorice, gymnema and tribulus) सकती हैं। लेकिन इनका इस्तेमाल भी आपको किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।

इसके अलावा आप हेल्दी और बैलेंस डायट लें। ऐसी डायट जिसमें सोयाबीन, फ्लैक्सीड और साबुत अनाज शामिल हों, क्योंकि इन सब में फाइटोएस्ट्रोजन काफी अधिक होते हैं। ये तत्व पीरियड्स को रेग्यूलर करने में काफी मददगार साबित होते हैं।

अगर आपका वज़न जरूरत से ज्यादा है यानी आप ओवरवेट हैं तो आपका पीसीओएस का ख़तरा और बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए हफ्ते में 5 बार 20-30 मिनट के लिए नियमित रूप से एक्सरसाज़ जरूर करें। इससे आपका वज़न सही बना रहेगा। वज़न अगर नियंत्रित रहेगा तो आपके पीरियड्स नियमित रहने में मदद मिलेगी। अगर आप एक्सरसाइज़ नहीं करना चाहती तो योग कर सकती हैं। योग का बटरफ्लाई पोज़ आपके पेट की मांसपेशियों के लिए मददगार होता है और यूट्रस को सही तरीके से काम करने में भी मदद पहुंचाता है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source