... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
शहरी इलाकों में रहने वाले लोग अपनी व्यस्त जीवनशैली के कारण अपने खानपान का ठीक से ध्यान नहीं रख पाते हैं। जिस वजह से उन्हें अपनी डायट से पर्याप्त मात्रा में वो पोषण नहीं मिल पाता है जो शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होता है। ऐसे में लोग उसकी भरपाई करने के लिए विटामिन की गोलियां सप्लीमेंट के रूप में लेने लगते हैं। हालाँकि विटामिन की गोलियां खाने वाले कई लोगों की यह शिकायत है कि इसे खाने के बाद उनके मिचली-सी आने लगती है और मुंह का टेस्ट ख़राब हो जाता है। डॉ. मनीष काकडे यहाँ बता रहे हैं कि आखिर विटामिन सप्लीमेंट लेने के बाद लोगों को मिचली जैसा क्यों महसूस होता है।
अगर आप फैट सॉल्यूबल (fat-soluble) विटामिन का अधिक सेवन करते हैं तो यह समस्या आपको भी हो सकती है। अगर आप विटामिन ए, डी, ई और के जैसे फैट में घुलनशील विटामिन का सेवन करते हैं तो इससे आपको बुखार जैसा भी महसूस हो सकता है। अगर आपने ऐसे विटामिन का सेवन हद से ज्यादा कर लिया है तो ऐसे में आपको कुछ घंटे तक मिचली जैसा महसूस होसकता है। लेकिन अगर आपको हर समय मिचली जैसा महसूस हो रहा है तो देर न करें बल्कि तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवाएं। जिससे मिचली आने का सही कारण पता चल सके।
अगर आप विटामिन सी, ई और आयरन सप्लीमेंट का ज्यादा सेवन करते हैं तो हो सकता है कि आपको पेट में जलन होने लगे। कई लोगों ने यह शिकायत की है कि इन सप्लीमेंट को खाने के बाद उन्हें पेट में बेचैनी सी हो जाती है। शरीर के हिसाब से हर इंसान के लिए यह निर्धारित है कि उसे एक दिन में अपनी डायट से कितनी मात्रा में विटामिन का सेवन करना चाहिए लेकिन अगर आप सप्लीमेंट के रूप में उस मानक से ज्यादा मात्रा में विटामिन का सेवन कर लेते हैं तो ऐसे में मिचली आने की संभावना काफी बढ़ जाती है। अगर आपके मल्टीविटामिन टेबलेट में विटामिन सी, इ और आयरन की मात्रा ज्यादा है तो मिचली आना और पेट में बेचैनी होना स्वाभाविक है। बेहतर होगा आप डॉक्टर से संपर्क करके अपनी टेबलेट बदल लें।
कई लोग ऐसे भी हैं जो खाली पेट ही विटामिन सप्लीमेंट खा लेते हैं। अगर आप खाली पेट विटामिन की टेबलेट खा रहे हैं तो मिचली आना स्वाभाविक है भले ही आप किसी भी विटामिन की टेबलेट खा रहे हो। इससे बचने का सबसे सही उपाय है कि आप इन दवाइयों को खाने या नाश्ते के साथ लें।
कई बार लोग ऐसे विटामिन टेबलेट का सेवन करते हैं जिनमें ऊपर एक परत चढ़ी हुई होती है जिससे खाते समय आपको मुंह में कड़वा स्वाद न लगे। लेकिन कई बार यही परत विटामिन को घुलने में बाधा उत्पन्न करने लगती है जिससे जलन और बेचैनी होने लगती है और कुछ लोगों को मिचली जैसा भी महसूस होने लगता है। इसलिए अगर आप ऐसी किसी कोटेड विटामिन टेबलेट का सेवन कर रहे हैं और आपको हमेशा उसे खाने के बाद मिचली आने लगती है तो डॉक्टर के पास जाकर अपनी दवा बदलवा लें।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock