Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या दर्द खत्म हो जाने पर पेनकिलर खाना बंद कर देना चाहिए?

जब तक आप दर्द को बर्दाश्त कर सकें तब तक आपको पेनकिलर नहीं खाना चाहिए!

क्या दर्द खत्म हो जाने पर पेनकिलर खाना बंद कर देना चाहिए?

Written by Editorial Team |Published : April 20, 2017 2:17 PM IST

अधिकतर लोग स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी मोटी समस्या होने पर खुद ही उसका इलाज करने लग जाते हैं। जैसे कि अगर किसी को बुखार है तो वो पेरासिटामोल खा लेता है या पीठ या पैर में दर्द होने पर लोग पेनकिलर खा लेते हैं। हालांकि जैसा हम सबको पता है कि एंटीबायोटिक दवाइयों का एक कोर्स होता है और उसे पूरा करना ज़रूरी होता है लेकिन क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि जो पेनकिलर आप खाते हैं उसको कब तक या कितने दिन खाना चाहिए? क्या उसका भी कोई कोर्स होता है या नहीं? क्या दर्द खत्म हो जाने पर पेनकिलर खाना बंद कर देना चाहिए? हमने इन सारे सवालों के बारे में मुंबई की सीनियर फिजिशियन कृष्णकांत डेबरी से बातचीत की है।

उन्होंने बताया कि पेनकिलर भी कई तरह के होते हैं और जो पेनकिलर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाते हैं उन्हें एनएसएआईडी (non-steroidal anti-inflammatory drugs) कहा जाता है। यही नहीं अधिकतर लोग थोड़ा- सा भी दर्द होने पर इन दवाओं का सेवन करने लगते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। जब तक आप दर्द को बर्दाश्त कर सकें तब तक आपको पेनकिलर नहीं खाना चाहिए बल्कि कई बार तो दर्द अपने आप ही ठीक हो जाते हैं। हां अगर इतना तेज दर्द हो रहा है कि आप बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और आपके काम में बाधा हो रही है तो ज़रूर पेनकिलर खा लें। लेकिन इसमें भी यह सावधानी बरतें कि पेनकिलर तभी तक खाएं जब तक दर्द हो उसके खत्म होने के बाद बिल्कुल न खाएं क्योंकि इन दवाइयों के भी साइड इफेक्ट्स होते हैं।

इसके अलावा अगर आपके डॉक्टर ने आपको पेनकिलर खाने के लिए कहा है तो उसका पूरा कोर्स करना ज़रूरी होता है और दवा बंद करने से पहले भी एक बार डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार किसी ख़ास बीमारी की वजह से आपको बार बार दर्द होता है जिसका सही इलाज ज़रूरी है। डॉक्टर को भी यह जांच लेना चाहिए कि उस पेनकिलर का आपके शरीर या किडनी पर कोई बुरा असर तो नहीं पड़ेगा उसके बाद ही दवा देनी चाहिए। कई मामलों में दर्द 2-3 दिन दवा खाने के बाद अपने आप खत्म होने लगता है लेकिन अगर आप अर्थराइटिस के मरीज हैं तो ये दर्द खत्म होने में ज्यादा टाइम लेता है।

Also Read

More News

पेनकिलर खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान:

  • कई मरीजों को यही नहीं पता होता है कि दर्द होने पर किस एक्सपर्ट के पास जाना चाहिए। ऐसे समय में आपको जनरल प्रैक्टिसनर के पास ही जाना चाहिए वो ही आपका सही इलाज कर सकते हैं। उन्हें यह बहुत बेहतर तरीके  से पता होता है कि किस तरह के दर्द में कौन सी दवा की कितनी मात्रा देनी है।
  • पेनकिलर को हमेशा भरपूर खाना खाने के बाद ही खाएं। कभी भी सुबह सिर्फ चाय पीकर या दो बिस्कुट खाकर पेनकिलर ना खाएं बल्कि भरपूर नाश्ते या लंच के बाद ही खायें।
  • अगर दवाइयां बहुत सस्ती हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि आप ज़रूरत से ज्यादा मात्रा में इन्हें खरीद लें। आप उतनी ही दवा खरीदें जितनी डॉक्टर ने आपको बतायी है।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत: Shutterstock

About the Author

... Read More