क्या सर्दियों में Bladder infection का खतरा अधिक होता है?

ब्लैडर इन्फेक्शन से बचने के लिए आपको रोजाना जरूरी करना चाहिए ये सबसे आसान काम!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 14, 2017 12:03 PM IST

सर्दी के मौसम में ड्राई स्किन, कोल्ड, कफ और फ्लू जैसी समस्याएं होना आम है। सर्दियों में ठंडी हवाएं चलती हैं, तापमान गिर जाता है और हवा शुष्क हो जाती है। हवा में नमी का लेवल कम होने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है जिससे मूत्र मार्ग में संक्रमण यानि यूटीआई का खतरा रहता है।आमतौर पर बैक्टीरिया मूत्रमार्ग के माध्यम से अंदर पहुंचता है और इन्फेक्शन का कारण बनता है। क्या आप ब्लैडर इन्फेक्शन से बचने के तरीकेजानते हैं? पेशाब के दौरान बॉडी से बैक्टीरिया निकलते हैं। इसलिए अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो इससे तंत्र में रुकावट आती है जिस वजह से ब्लैडर इन्फेक्शन का खतरा होता है। यही कारण है कि सर्दियों में लोगों को मूत्र मार्ग में संक्रमण का अधिक खतरा होता है।

दिल्ली स्थित मैक्स सुपर हॉस्पिटल में यूरोलोजी, रेनल ट्रांसप्लांट, रोबोटिक्स एंड यूरो ऑन्कोलॉजी के चेयरमैन डॉक्टर अनंत कुमार के अनुसार, सर्दियों में कम पानी पीने की वजह से यूटीआई का अधिक खतरा होता है। वास्तव में रोजाना कम से कम दो लीटर पानी पीना चाहिए। इससे ब्लैडर इन्फेक्शन का खतरा कम होता है। क्योंकि पेशाब के जरिए ब्लैडर में मौजूद बैक्टीरिया बाहर निकलते हैं जिससे इन्फेक्शन का खतरा कम होता है। ज्यादा पानी पीने से पेशाब पतला होता है जिससे पेशाब के समय जलन कम होती है। पेशाब में जलन यूटीआई का एक आम लक्षण है। आपको ठंडे की बजाय गुनगुना पानी और फ्रूट जूस पीना चाहिए। इसके अलावा यूटीआई में कम पानी पीने और हाई कैलोरी वाली चीजें खाने से जलन होती है।

अधिकतर मामलों में ब्लैडर इन्फेक्शन अचानक होता है जबकि कुछ मामलों में लंबा समय लेता है। यह दर्शाता है कि यह पुराना रोग है जिसका इलाज किया जाना चाहिए। अधिकांश लोग खासकर महिलाएं यूटीआई की शिकायत करती हैं और वो खुद इलाज कर लेती हैं। आपको बता दें कि इसका खुद से इलाज नहीं करना चाहिए इससे इन्फेक्शन बढ़ सकता है। इन्फेक्शन को रोकने के लिए जल्दी और सही समय पर इलाज कराना जरूरी है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.