... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Tomatoes have bleaching properties and can be an incredible ingredient for skin care. Simply apply the juice of a tomato around your eyes and let it settle for 10 minutes. Then wash it off with cold water.
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
आम तौर पर लोगों की धारणा है कि टमाटर खाने पर किडनी स्टोन होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए लोग इस गुणकारी लाल-लाल टमाटर को खाना छोड़ देते हैं और इसके गुणों से वंचित रह जाते हैं। लेकिन इस धारणा के पीछे कितनी सच्चाई है? चलिये इस बात की जानकारी हमारे विशेषज्ञ डॉ. आदित्य प्रधान , सिनियर कंसल्टेंट एण्ड यूरोलॉजिस्ट, बी.एल.के सूपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से लेते हैं।
उनका कहना है कि टमाटर से किडनी स्टोन होता है ये एक मिथक है। जब आप अपने डायट में ऑक्ज़ालेट रिच फूड्स खाते हैं तब किडनी स्टोन होने की संभावना बढ़ जाती है। वैसे तो टमाटर में भी ऑक्ज़ालेट होता है लेकिन उसकी मात्रा सीमा के अंदर होता है जिसके कारण ये किडनी स्टोन होने का कारण नहीं बन पाता है। वैसे तो हर भारतीय व्यंजन में टमाटर का इस्तेमाल फ्लेवर या ज़ायका लाने के लिए करते हैं या सलाद में डालकर खाते हैं। लेकिन जब तक इस लाल-लाल गोलमटोल टमाटर को किलो के मात्रा में रोज नहीं खाते हैं तब तक ये किडनी स्टोन होने का कारण नहीं बन पाता है। इसका मतलब ये है कि टमाटर के सेवन के ऊपर किडनी स्टोन होने का खतरा निर्भर करता है।
वे फूड्स जो किडनी स्टोन होने का कारण नहीं बनते हैं
खाद्द पदार्थ में बैंगन और दूध में कैल्सियम की मात्रा ज्यादा होने के बावजूद किडनी स्टोन होने से इसका कोई संबंध नहीं है। डॉ. प्रधान का कहना है कि वरन् कैल्सियम के कमी से किडनी स्टोन होने की खतरा ज्यादा होता है। उनकी सलाह है कि दूध का सेवन छोड़ देना इस मामले में बिल्कुल गलत सिद्धान्त होता है।
किस तरह का खाना किडनी स्टोन होने की संभावना को बढ़ाता है?
अब तो आप जान ही गए होंगे कि किडनी स्टोन किस तरह के खाद्द पदार्थों के सेवन हो सकता है। इसलिए रहें सचेत और किडनी को रखें स्वस्थ।
चित्र स्रोत: Shutterstock