... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:40 AM IST
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta.
लो ब्लड प्रेशर या हाइपोटेंशन में शारीरिक एक ऐसी अवस्था है जब प्रेशर गिर कर 90/70 तक पहुँच जाता है। ऐसा होने का मतलब ये है कि शरीर के ज़रूरी अंगों को सही मात्रा में ब्लड यानि ऑक्सिजन और न्यूट्रिएन्ट्स नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण शरीर को झटका जैसा महसूस हो रहा है। लो ब्लड प्रेशर के लक्षणों में चिड़चिड़ापन, हल्का सिर दर्द और बेहोशी जैसी अवस्था भी आती है।
अगर आप ये सोचते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर होने पर ही चिंता करने की ज़रूरत है तो आप गलत हैं। अगर शरीर में ब्लड का फ्लो कम होगा तो इससे हार्ट एटैक, स्ट्रोक और किडनी के अस्वस्थ होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए अगर आपको लो ब्लड प्रेशर महसूस होने लगे तो आप तुरन्त स्थिति को संभाले, नहीं तो हाल बेहाल हो सकता है। कई लोग घर पर नमक चाटने या नमक पानी, चीनी पानी या इलेक्ट्रोलाइट सोल्युशन लेते हैं। हमने डॉ. संदीप सोनवाने , कंसल्टेंट फिज़िशियन, सनराइज हॉस्पिटल, मुम्बई से पुछा कि अचानक प्रेशर फॉल कर जाने पर क्या करना चाहिए?
नमक चाटना- डॉ. सोनवाने का कहना है कि ये घरेलू उपचार सबसे अच्छा होता है। इससे इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस होने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन का प्रॉबल्म ठीक हो जाता है। जो प्रेशर के फॉल होने के कारण होता है। नमक चाटने से ब्लड में पानी की मात्रा संतुलित अवस्था में आ जाता है जिससे प्रेशर फिर से नॉर्मल अवस्था में आ जाता है।
चीनी खाना- वैसे तो चीनी खाना अच्छा विकल्प तो नहीं है विशेषकर जब आप डाइबिटीक के मरीज हो। अगर आपको डाइबिटीज नहीं है तो आप नमक पानी में चीनी मिलाकर भी पी सकते हैं।
इलेक्ट्रोलाइट सोल्युशन पीना- सामान्य तौर पर ब्लड प्रेशर लो होने पर डॉक्टर इलेक्ट्रोलाइट पीने की सलाह देते हैं। अगर आपके पास सैशे नहीं है तो आप घर पर ही नमक और चीनी का घोल बनाकर पी सकते हैं बशर्ते की आप डाइबिटीक के पेशेन्ट न हों।
चित्र स्रोत: Shutterstock.