Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
नमस्ते,
मेरी उम्र 23 वर्ष है। मेरी शादी नहीं हुई है और मैं मुंबई में अकेले रहती हूं। हाल ही में, मेरी सबसे अच्छी सहेली सर्विकल कैंसर (cervical cancer) के लिए पैप स्मियर टेस्ट (Pap smear test) कराने गयी। हालांकि मैं भी उसके साथ क्लिनिक गयी थी। लेकिन, मैंने खुद टेस्ट नहीं कराया। चूंकि मेरी शादी नहीं हुई है, तो मुझे यह ज़रूरी नहीं लगा। हालांकि, मेरी सहेली ने कहा कि 20 साल से बड़ी उम्र की सभी महिलाओं को यह टेस्ट कराना चाहिए। मैंने कहीं सुना था कि केवल 30 वर्ष से अधिक उम्र की विवाहित महिलाओं को ही सर्विकल कैंसर का खतरा होता है। यही नहीं, मेरे परिवार में भी किसी को कभी कैंसर नहीं हुआ था, इसलिए मैं टेस्ट कराना नहीं चाहती। आपकी क्या सलाह है? क्या 23 साल की उम्र के लोगों को कैंसर हो सकता है?क्या मुझे टेस्ट कराना चाहिए?
इस सवाल का जवाब दे रहे हैं गाइनकलॉजिस्ट डॉ. निखिल एस पार्वते।
यह धारणा कि अविवाहित महिलाओं को सर्विकल कैंसर का खतरा नहीं है, यह पूरी तरह ग़लत है। अगर कोई लड़की सेक्सुअली एक्टिव है यानि अपने साथी के साथ सेक्स करती है, तो उसे सर्विकल कैंसर की संभावना है और यह उस लड़की की व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी है कि वह इसकी जांच कराए। आपकी उम्र और आपकी शादी सर्विकल कैंसर से बचने का बहाना नहीं देती।
यूनाइटेड किंगडम, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में, 25 वर्ष से अधिक उम्र की लड़कियों के लिए कैंसर की जांच कराना आवश्यक है। यही नहीं अमेरिका में तो कैंसर के लिए जांच के लिए आवश्यक उम्र 21 वर्ष है यानि जो भी लड़की 21 साल से अधिक उम्र की है उसे कैंसर की जांच करानी होगी। भारत में, शहरी और ग्रामीण हिस्सों में स्थितियां बहुत अलग हैं। जहां शहरों में 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की भी अविवाहित रहती हैं वहीं ग्रामीण इलाकों में, 20 वर्ष की लड़कियों की शादी, गर्भपात और बच्चे पैदा करने जैसी स्थितियां हैं। महत्वपूर्ण बात आपकी शादी या उम्र नहीं है। इसलिए जैसे ही आप सेक्सुअली एक्टिव हो जाती हैं पैप स्मियर टेस्ट कराना शुरु कर दें।
सर्विकल कैंसर अनुवांशिक कारणों के आधार पर भी नहीं पनपता। जी हां, ज़रूरी नहीं है कि अगर आपके परिवार में किसी और को सर्विकल कैंसर नहीं हुआ तो आपको भी नहीं होगा। यह एक अधिग्रहीत कैंसर है। सर्विकल कैंसर का कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (Human Papilloma Virus) नामक एक वायरस है। इस वायरस के 200 प्रकार हैं जिनमें से कुछ उच्च क्षमता की किस्मों के होते हैं और यही बनते हैं कारण सर्विकल कैंसर का। पुरुषों के शरीर में यह वायरस भारी संख्या में जमा होते हैं जो केवल त्वचा के सम्पर्क से भी एक-दूसरे तक फैल सकते हैं।
इसलिए जितना जल्दी हो पैप स्मियर टेस्ट कराइए ताकि आप निश्चित हो सकें।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत- Getty images, Shutterstock.