... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST
Read this in English.
Mousumi Dutta
मैं 45 साल का डाइबिटीज का मरीज हूं। वैसे तो मेरा डाइबिटीज़ कंट्रोल में है और मैं नियमित रूप से ब्लड चेक-अप भी करवाता हूं। मैं खाना भी नियम के अनुसार खाता हूं और एक्सरसाइज़ भी करता हूं। मैं सिज़नल फ्रूट रोज खाता हूं जिनमें केला और तरबूज मुझे बहुत पसंद है। मेरे एक दोस्त ने मुझे बताया है कि डाइबिटीज के मरीज को केला,लीची, तरबूज जैसे फल नहीं खाने चाहिए। अगर ये सच है तो कौन-कौन से फल खाने चाहिए मुझे? प्लीज़ मदद करें।
इस सवाल का जवाब डॉ. नेहा सानवाल्का, न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन दे रही हैं।
आम तौर पर लोगों का मानना होता है कि डाइबिटीज होने पर केला खाना बिल्कुल सेफ नहीं होता है। लेकिन ये आंशिक सच है। असल में जब आपका डाइबिटीज एक महीने से कंट्रोल में नहीं रहता है तो न्यूट्रिशनिस्ट केला खाने से मना करते हैं। लेकिन जब आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में है तो आपके डायट और ब्लड शुगर लेवल के अनुसार 50-100 ग्राम केला रोज खाने की सलाह दे सकते हैं। अगर आप डाइबिटीक हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल में है तो न्यूट्रिशनिस्ट से सही मात्रा के बारे में सलाह लें। फल लेने की मात्रा इस बात पर निर्भर करती है कि आप ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए कितने मात्रा में इंसुलिन ले रहे हैं।
यही नियम लीची, सीताफल, आम और चीकू के बारे में भी लागु होता है। केला में ग्लिसेमिक इंडेक्स ज्यादा होने के कारण उसको संतुलित मात्रा में खाना सेफ होता है। हाँ, सेव, जामुन और नासपाती जैसे फल खा सकते हैं वह भी संतुलित मात्रा में। तरबूज आम तौर पर हाई ग्लिसेमिक इंडेक्स के कारण जाना जाता है इसलिए डाइटिशियन से सलाह ले लेना अच्छा होता है।
ज्यादातर फलों में सिर्फ कार्बोहाइड्रेड होता है विटामिन और मिनरल के साथ, इसलिए एनर्जी पाने के लिए संतुलित मात्रा में खाना ही अच्छा होता है। हाँ खाना खाने के बाद कभी भी फल न खायें।इसलिए कभी भी हद से ज्यादा फल न खायें इससे ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा होता है। इसलिए डाइबिटीक को फल हमेशा सुबह और शाम को खाना चाहिए। खाने के बीच में फल ले सकते हैं लेकिन भूलकर भी खाने के बाद न खायें।
चित्र स्रोत: Shutterstock