... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : February 13, 2017 12:11 PM IST
चॉकलेट देखते ही हर किसी का मन इसे खाने का करने लगता है। छोटे बच्चे और लड़कियां खासतौर पर इसे खाने के लालच से खुद को रोक नहीं पाते हैं। वैसे देखा जाये तो चॉकलेट बनाने के कारोबार में कई बड़ी-बड़ी कंपनियां हैं और वे इसे बनाते समय साफ़ सफाई और खानपान से जुड़े बाकी मानकों का पूरा ध्यान रखती है। लेकिन फिर भी जब भी आप कोई चॉकलेट खरीदें तो यह ज़रूर चेक कर लें कि उसे एफएसएसएआई (FSSAI) से लाइसेंस प्राप्त है या नहीं। एफएसएसएआई एक मानक है किसी भी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता का, इसलिए पूरे देश में खानपान से जुड़ें किसी भी प्रोडक्ट को इसका लाइसेंस लेना बहुत ज़रूरी होता है।
इसके अलावा आज कल बाज़ार में होम मेड चॉकलेट भी खूब बिकते हैं। कई लोगों का मानना है कि घर पर बनाये गये चॉकलेट को खाने से कोई भी नुकसान नहीं होता है जबकि ऐसा नहीं है। अगर घर पर बने हुए चॉकलेट में साफ़ सफाई का ठीक से ख्याल नहीं रखा गया है और इसमें सही चीजों का इस्तेमाल नहीं किया है तो ये भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आमतौर पर घरों में जो चॉकलेट बनाये जाते हैं उनमें कोकोआ का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। इसके अलावा उसमें ड्राई फ्रूट्स और फल या जैम का भी इस्तेमाल किया जाता है। कोकोआ बीन्स को अगर ठीक तरह से रोस्ट नहीं किया गया या साफ़ सफाई का ठीक से ध्यान नहीं रखा गया तो ये बहुत जल्द बैक्टीरियल इन्फेक्शन के शिकार हो जाते हैं। साथ ही इसे बनाते समय आपको अपने हाथो की साफ़ सफाई का भी विशेष ध्यान रखना होता है।आइये जानते हैं होममेड चॉकलेट बनाते समय किन किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।
लेबल: होममेड चॉकलेट इतने व्यवस्थित तरीके से नहीं बनाये जाते हैं कि उसमें लेबल लगाये जाये और मानकों का ध्यान रखा जाये। इसलिए इन चॉकलेट को खाते समय आप यह भी नहीं जान सकते कि इसे बनाने में किन किन सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा होममेड चॉकलेट के पैकेट पर यह भी नहीं लिखा रहता है कि यह कब का बना हुआ है और इसकी एक्सपायरी डेट क्या है। इसलिए इसे खाना कभी कभी आपके लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। वैसे देखा जाये तो आमतौर पर ये चॉकलेट 2-3 हफ़्तों तक रूम के तापमान पर सही रहते हैं।
इन्हें कैसे स्टोर करें:
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्रस्रोत: Shutterstock