... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
मैं एक 26 साल की महिला हूँ। मैं इस समय सर्दी-जुकाम से पीड़ित हूँ और मेरे दोस्त कहते हैं कि जुकाम होने पर दही बिलकुल नहीं खाना चाहिये जबकि मुझे दही चावल खाना बहुत पसंद है। क्या मुझे दही नहीं खाना चाहिये? दही के अलावा जुकाम में और किन चीजों को नहीं खाना चाहिये?
हमने इस बारे में जानी मानी न्यूट्रीशिनिस्ट नेहा चंदाना से बात की। उन्होंने बताया कि सर्दी जुकाम होने पर दही नहीं खाना चाहिये क्योंकि इससे जुकाम और बढ़ जाता है। हालांकि दही आसानी से पच जाती है और इसमें अच्छे वाले बैक्टीरिया की मात्रा ज्यादा होती है फिर भी इन बैक्टीरिया के कारण म्यूकस ज्यादा बनने लगता है जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है। अगर आप अक्सर ही सर्दी जुकाम की चपेट में आ जाते हैं तो दही का सेवन न करें और रात में तो दही का सेवन बिल्कुल भी न करें। जबकि अगर आप को जुकाम नहीं है तो आप रात में आराम से दही चावल या सिर्फ दही खा सकते हैं, उसमें कोई परेशानी नहीं है।
हम सभी यह जानते हैं कि सर्दी-जुकाम दो तीन में अपने आप ही ठीक हो जाता है इसलिए बेहतर होगा कि इस दौरान आप करीब एक हफ्ते तक दही का सेवन न करें। इसके अलावा ऐसी अन्य चीजों का सेवन भी न करें जिससे म्यूकस ज्यादा बनता हो। जुकाम होने पर डेरी आइटम जैसे कि चीज, मट्ठा और मिठाइयों का सेवन कम से कम करें, क्योंकि दूध से बनने वाली चीजों से म्यूकस ज्यादा बनता है।
अगर आप सर्दी जुकाम से जल्दी राहत पाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में ताज़ी सब्जियों, फलों और सलाद की मात्रा बढ़ा दें। इससे आप को ज़रूरी पोषण भी मिल जाता है और आपकी इम्युनिटी पॉवर भी मजबूत हो जाती है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए ताजे फलों का जूस और सूप पियें। इन सबके अलावा अगर जुकाम जल्दी सही नहीं हो रहा है तो घर में अदरक, तुलसी पत्ता, हल्दी और शहद से बने काढ़ा का सेवन करें। इससे जुकाम बहुत जल्दी सही हो जाता है।
चित्र स्रोत: Shutterstock