hamburger icon
A
Read in English

क्या डाइबिटीज़ होने पर कॉफी पीना सेफ होता है?

क्या कॉफी पीने से वज़न बढ़ने का खतरा होता है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:31 AM IST

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

हाल ही में यूरोपियन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन के एक रिसर्च के रिपोर्ट में इस बात का संकेत दिया गया है कि जो लोग कॉफी नियमित रूप से पीते हैं उनमें टाइप-2 डाइबिटीज़ होने का खतरा कम होता है। ये रिसर्च स्वस्थ व्यक्तियों पर किया गया था ताकि उनके लिए डाइबिटीज़ होने का खतरा कम हो। लेकिन आपको अगर डाइबिटीज़ हुआ है तो एक कप कॉफी पीने से डाइबिटीज़ को कंट्रोल में नहीं किया जा सकता है।

डाइबिटीज़ शरीर के पौष्टिकताओं को मेटाबॉलिज़्म के प्रक्रिया से गुजरने में बाधा उत्पन्न करता है। कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन और दूसरे मिनरल्स को सोखने और हजम करने के लिए एक निर्धारित मेटाबॉलिक रेट की ज़रूरत होती है। अगर वह मेटाबॉलिक रेट कम हो जाता है तो वज़न बढ़ने की आशंका ज्यादा हो जाती है जिसका प्रभाव मरीज़ पर पड़ता है।

डायटीशियन और स्पोर्ट्स न्यूट्रीशनिस्ट दीपशिखा अग्रवाल का कहना है कि कॉफी मेटाबॉलिक रेट को कम कर देता है। चूंकि डाइबिटीज़ के मरीज़ों को पहले से ही मेटाबॉलिक रेट कम होने की लक्षण होते हैं इसलिए ज्यादा कैफ़ीन वाले पेय पदार्थ या कॉफी नहीं पीनी चाहिए। यहां तक कि कॉफी शरीर को मिनरल सोखने से भी रोकता है।

वैसे तो कॉफी ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को बहुत ही कम मात्रा में लो करने में मदद करता है लेकिन उसके कारण शरीर को जो हानि पहुंचता है वह ज्यादा होता है। अत्यधिक मात्रा में कॉफी पीना किसी भी तरह से टाइप 1 डाइबिटीज़ के लिए भी अच्छा नहीं है।

कॉफी के जगह पर ग्रीन टी पियें

अगर आप दिन में कम से कम दो बार कॉफी पीने के आदि हैं तो इस आदत को एक कप ब्लैक कॉफी में परिवर्तित करें। दीपशिखा अग्रवाल की सलाह है कि आप दो कप कॉफी पीने के आदत को ग्रीन टी पीने में बदल सकते हैं, जो डाइबिटीज़ मरीज़ के लिए अच्छा होता है। ग्रीन टी में जो एन्टीऑक्सिडेंट होता है वह शरीर को फ्री रैडिकल्स से लड़ने में और मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने में मदद करता है। डाइबिटीज़ मरीज़ को अपने इम्युनिटी लेवल को बढ़ाने की ज़रूरत होती है जिसमें ग्रीन टी अहम् भूमिका अदा करता है। अगर आप डाइबिटीज़ को कंट्रोल में करना चाहते हैं तो दिन में सिर्फ दो कप ग्रीन टी पीने की आदत डालें।

चित्र स्रोत: Shutterstock