कैसे पहचानेंगे कि एसिडिटी है या दिल का दौरा?

क्या आप जानते हैं कि दिल का दौरा पड़ने पर क्या करना चाहिए?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:13 AM IST

Read this in English.

मैं तीस साल का युवा हूँ और मुझे अक्सर एसिडिटी का प्रॉबल्म होता है। लेकिन हाल ही में मेरे चाचा के अचानक दिल का दौरा पड़ जाने से मृत्यु हो गई है। उन्हें कोई बीमारी नहीं थी लेकिन एक दिन डिनर करने के बाद एसिडिटी की बात कहकर आराम करने के लिए चले जाते हैं। कुछ मिनट के बाद चाची ने उन्हें देखने की गई, वहां उन्हें बेहोश पाया। उन्हें तुरन्त अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। तब से मुझे इस बात की चिंता हो गई है कि कैसे पता चलेगा कि मरीज़ को दिल का दौरा पड़ा है या एसिडिटी का प्रॉबल्म हुआ है? कैसे इन दोनों के बीच के फर्क को समझा जायेगा? दिल का दौरा पड़ने पर फर्स्ट एड के रूप में तुरन्त क्या करना चाहिए? कृप्या इसकी जानकारी दें।

डॉ. निलेश गौतम, सिनियर इंटरवेनशनल कार्डियोलॉजिस्ट, हेड ऑफ डिपार्टमेंट प्रीवेन्टिव कार्डियोलॉजी एण्ड रिहैबीलेशन एट द एशियन हार्ट इंस्ट्च्युट (Dr Nilesh Gautam, Senior Interventional Cardiologist, Head of Department of Preventive Cardiology and Rehabilitation at the Asian Heart Institute) का कहना है कि आजकल अक्सर लोग दिल का दौरा पड़ने पर इसको एसिडिटी समझ बैठते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोग इसके बारे में सही तरह से नहीं जानते हैं और नियमित रूप से अपना चेक-अप नहीं करवाते नहीं करते हैं। यहाँ तक कि बहुत कम लोगों को इस बारे में पता होगा कि हार्ट एटैक होने पर तुरन्त फर्स्ट एड के रूप में क्या करना चाहिए?

हाँ, एक बात का ध्यान रखें कि एसिडिटी और हार्ट एटैक दोनों के लक्षण बिल्कुल एक नहीं होते हैं, इसको लेकर लोग कन्फ्यूस्ड न हो जाय। चलिये आपको बताते हैं कि कैसे इन दोनों के लक्षणों को अलग करके समझा जा सकेगा?

• वैसे तो मतली की इच्छा एसिडिटी के आम लक्षण हैं। अगर सुबह से बिना किसी कारण आपको उल्टी की इच्छा हो रही है तो वह हार्ट एटैक के लक्षण हो सकते हैं।

• अगर आपको सुबह पेट में जलन का अनुभव, पेट के चारो तरफ दर्द महसूस हो रहा है तो दिल के दौरा पड़ने की खतरा बन सकता है।

• बायें हाथ में या जबड़े के ऊपरी भाग में दर्द होने पर और पसीना ज्यादा बहने पर हार्ट एटैक की संभावना हो सकती है। पढ़े- केसर के सेवन से दिल को बनाएं स्वस्थ

अगर आपको हार्ट एटैक या दिल का दौरा पड़ा है तो क्या करेंगे?

फर्स्ट एड के रूप में आप इन चीजों को डॉक्टर के पास जाने से पहले कर सकते हैं-

• तुरन्त एन्टासिड लें। 5 एमजी सॉरबीट्रेट (Sorbitrate) टैबलेट को जीभ के नीचे रखें और दिल का दौरा पड़ने के दौरान एसपरीन (aspirin) का एक टैबलेट लें।

• अस्पताल तुरन्त जायें। इ.सी.जी. (ECG) करने और ब्लड-प्रेशर चेक की सलाह डॉक्टर दे सकते हैं।

• कुछ मामलों में डॉक्टर कार्डियक एन्जाइम- ब्लड टेस्ट करवाने की सलाह रोग की पहचान करने के लिए कह सकते हैं। पढ़े- दिल को सेहतमंद रखने के 9 टिप्स

एक्सपर्ट के अनुसार दूसरी बार दिल का दौरा पड़ने से बचने के लिए क्या करना चाहिए ?

डॉ. गौतम इस मामले में कुछ ज़रूरी टिप्स दे रहें है जिनको ध्यान में रखें-

• डॉक्टर के अनुसार समय से और नियमित रूप से अपनी दवा लें।

• डीप फ्राइ और ऑयली फूड से दूरी बरतें।

• रेड मीट बिल्कुल न खायें (हफ़्ते में एक बार चिकन और मछली खा सकते हैं)।

• अगर आपका वज़न ज्यादा है तो फिट और हेल्दी रहने के लिए वज़न घटायें।

• धूम्रपान, अल्कोहल और तम्बाकू को ना कहें। पढ़े- काला नमक से एसिडिटी और बदहजमी से पाये मिनटों में राहत

मूल स्रोत -  Is it acidity or a heart attack? (Query)

अनुवादक – Mousumi Dutta

चित्र स्रोत - Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source