... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:36 AM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
मैं 16 वर्षीय लड़की हूं। मैं ये जानना चाहती हूं पीरियड्स के दौरान कितनी बार पैड चेंज कर सकती हूं? मेरे पीरियड की अवधि आम तौर पर पांच दिन तक रहती है और प्रतिदिन ब्लड फ्लो बदलता रहता है जिसके कारण मैं उलझन में हूँ।
पीरियड्स के दौरान लड़कियों को ब्लीडिंग, ऐंठन, सूजन और शरीर में दर्द आदि जैसी समस्याएं होना आम बात है। बेशक इन दिनों सफाई का ख़ास ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन जहां सवाल कितनी बार पैड बदलने का है, तो सफाई के नज़रिए से इसका ख़ास ध्यान रखना पड़ता है। पढ़ें- अनियमित मासिक धर्म (irregular periods) की समस्या को घरेलू उपचार से दूर करें
दिल्ली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट गाइनकलोजिस्ट एंड आब्स्टिट्रिशन डॉक्टर मा वैद्यनाथन के अनुसार, अगर आप इस दौरान नियमित रूप से पैड नहीं बदलती हैं, तो मासिक धर्म के रक्त से रैशेस और कई मामलों में इन्फेक्शन होने का खतरा हो सकता है। बहुत दुर्लभ मामलों में ऐसा न करना टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम (टीएसएस) का कारण भी बन सकता है।
पीरियड के दौरान विशेषकर शुरूआती तीन दिनों में कितनी बार पैड बदलने ज़रुरत होती है, इसका कोई पैमाना नहीं होता है। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपके ब्लड का फ्लो कितना है। इसलिए आपको इसके अनुसार पैड बदलने की ज़रुरत होती है। लेकिन पैड की गुणवत्ता और क्षमता का ध्यान ज़रूर रखें।
हालांकि अंतिम दो दिनों में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है इसलिए आप दिन में दो से तीन बार पैड बदल सकती हैं। इसके अलावा आखिरी दिन दो बार बदल सकती हैं। अगर आपको ऐसा लगता है कि पीरियड की अवधि ख़त्म होने के बाद भी हल्का प्रवाह बना हुआ है, तो जाहिर है आपको निराशा हो सकती है। इससे बचने के लिए आप छठे और सातवें दिन भी पैड पहन सकती हैं।
चित्र स्रोत - Shutterstock