hamburger icon
A
Read in English

हाई ब्लड प्रेशर की दवाई खाने से क्यों आते हैं चक्कर?

ऐसा होना आम बात है, या गंभीर समस्या, जानिये।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:31 AM IST

Read this in English

अनुवाद – Shabnam Khan

मैं 58 वर्षीय पुरूष हूं। मैं हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की दवाएं ले रहा हूं। अभी मेरा ब्लड प्रेशर कंट्रोल में है, ये 120/85 है। लेकिन मैं एक समस्या से परेशान हूं। जब भी मैं बैठने के बाद उठकर खड़ा होता हूं या जूते के फीते बांधने के बाद सीधा होता हूं, मेरा सिर घूमने लगता है, चक्कर आ जाता है। क्या ऐसा मेरी हाइपरटेंशन की दवाओं के कारण हो रहा है?

आपके साथ जो हो रहा है उसे ‘ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन’ कहते हैं, ये ब्लड प्रेशर का अस्थायी रूप से गिरना है जिससे खड़े होने पर चक्कर से आते हैं। माइल्ड ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन कोई गंभीर समस्या तो नहीं है लेकिन जो लोग हाइपरटेंशन की दवाएं लेते हैं उन्हें इसका रिस्क ज्यादा होता है। इसलिए आपके मामले में भी ये चांस हैं कि ऐसी आपके द्वारा ली जाने वाली दवाओं के कारण हो रहा है। (इसे भी पढ़ें - हाइपरटेंशन में राहत के लिए करें ये योग)

एफएमआरआई के असोसिएट डायरेक्टर और यूनिट हेड (कार्डियोलॉजी) डॉक्टर संजीव चौधरी के अनुसार, हाइपरटेंशन की दवा की ओवरडोज़ लेने से ब्लड प्रेशर में गिरावट आती है। वो कहते हैं, ‘इससे आपको चक्कर आ सकते हैं। अगर आपके मस्तिष्क में ब्लड सप्लाई ठीक से न हुई तो आप बेहोश भी हो सकते हैं। इसलिए 2-4 हफ्तों में ब्लड प्रेशर में स्थायी गिरावट आनी सही है।’

आपके लिए जरूरी है कि आप जितनी डोज़ ले रहे हैं दवा की, उसके बारे में एक बार डॉक्टर से बात करें। साथ ही, डॉक्टर की बताई हुई डोज़ ही लें और दवाई के वक्त का ध्यान रखें। जल्द ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए ओवरडोज़ न लें।

चित्र स्रोत - Shutterstock